फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Irregularities found in the school after Behazm

बेहजम के बा स्कूल में मिलीं अनियमितताएं

Tue, 08 Nov 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बेहजम/लखीमपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/ बेहजम/लखीमपुर। Updated Tue, 08 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Irregularities found in the school after Behazm
बा स्कूल
बेहजम के बा स्कूल में मिलीं अनियमितताएं
विज्ञापन

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया तो अनियमितताएं मिलीं। कक्षा कक्ष में गंदगी तो डारमेट्री के गेट का एक पल्ला टूटा मिला, अग्निशमन यंत्र का सिलेंडर खराब था तो वाटर कूलर एवं आरओ समेत सोलर गीजर भी खराब था। जनरेटर भी चालू हालत में नहीं मिला। 

समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह अन्य महिला सदस्यों के साथ सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बेहजम स्थित कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालय पहुंची। उन्होंने सबसे पहले वार्डेन कक्ष, डायनिंग हाल, ड्रारमेट्री, प्रसाधन कक्ष, क्लास रूम का निरीक्षण किया, जिसमें कई अनियमितताएं मिलीं। उन्होंने वार्डेन आशारानी पाठक को एक सप्ताह के भीतर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब वातावरण बेहतर होगा तभी बच्चों का पढ़ने में मन लगेगा। डेंगू के प्रकोप के मद्देनजर साफ सफाई पर जोर देते हुए अध्यक्ष ने गुड नाइट क्वाइल एवं फिनायल का पोंछा लगवाने के निर्देश दिए। विद्यालय भवन में लगी शिकायत एवं सुझाव पेटिका की उपयोगिता के बारे में उन्होंने छात्राओं को जागरूक किया। विद्यालय परिसर में तीन सोलर लाइटें लगी थीं, लेकिन एक भी चालू हालत में नहीं थी। इस पर आकांक्षा अध्यक्ष ने इनको शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सचिव सुधा गुप्ता, डॉ प्रियंका अवस्थी, जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) रेनू श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed