{"_id":"63e826e33f9a8f39f60fd4b4","slug":"investors-summit-sugarcane-belt-kheeri-will-now-become-hub-of-ethanol-cbg-plant-lakhimpur-news-c-4-1-60633-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: इन्वेस्टर्स समिट - गन्ना बेल्ट खीरी अब एथेनॉल, सीबीजी प्लांट का बनेगा हब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: इन्वेस्टर्स समिट - गन्ना बेल्ट खीरी अब एथेनॉल, सीबीजी प्लांट का बनेगा हब
Sun, 12 Feb 2023 05:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:08 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखनऊ में चल रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बीच जिले को 19.95 अरब के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा करीब 900 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव एथेनॉल और सीबीजी प्लांट (कंप्रेस बॉयो गैस) के लिए मिला है। गन्ना बेल्ट खीरी जिला बड़ी कंपनियों को खूब रास आ रहा है। वहीं, रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में शाम 4 बजे से निवेश कुंभ के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के भाषण का सजीव प्रसारण होगा।
सबसे ज्यादा 3.48 लाख हेक्टेयर की गन्ने की फसल के रकबे वाले खीरी जनपद में नौ चीनी मिलें और छोटे बड़े करीब 28 क्रशर हैं, जो चीनी व चीनी से जुड़े उत्पाद बनाते हैं। इसके अलावा एथेनॉल प्लांट इन चीनी मिलों की कमाई के बड़ा जरिया है। गन्ने की सहज उपलब्धता निवेशकों को यहां आकर्षित करती है। जिसकी वजह से खीरी जिला धीरे-धीरे चीनी उत्पादन से इतर एथेनॉल और सीबीजी प्लांट का बड़ा हब बनता जा रहा है। चीनी मिलें जहां गन्ने से एथेनॉल बना रही हैं, वहीं प्रेसमड से सीबीजी प्लांट लगाने की तैयारी है।
नौ कंपनियों ने दिए प्रस्ताव, 1000 लोगों को मिलेगा रोजगार
लखीमपुर खीरी। एथेनॉल और सीबीजी प्लांट के लिए नौ कंपनियों ने करीब 900 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। इसमें सबसे ज्यादा शेयर 250 करोड़ रुपये का डीसीएम श्रीराम लिमिटेड की अजबापुर चीनी मिल इकाई का है। यूनिट हेड पंकज सिंह ने बताया कि 130 करोड़ की लागत से सीबीजी प्रोजेक्ट और 120 करोड़ की लागत से ग्रेन बेस्ड डिस्टलिरी प्लांट लगा रहे हैं। जुआरी ग्रुप की ऐरा चीनी मिल ने एनविऑअन ग्रुप के साथ मिलकर 200 करोड़ रुपये के एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए प्रस्ताव दिया है। दिल्ली बेस्ड कंपनी ग्लोबस स्पिरिट लिमिटेड मैगलगंज के पास 200 करोड़ की लागत से अब्बासपुर गांव में एथेनॉल डिस्टलरी एंड बॉटलिंग प्लांट लगा रही है। वहीं, 86.52 करोड़ की लागत से एवर एनवॉयरमेंट रिसोर्स मैनेजमेंट कंपनी प्रेसमड का इस्तेमाल कर कम्प्रेस बॉयोगैस प्लांट लगाने की तैयारी में है। इसके अलावा धौरहरा शुगर इंडस्ट्रीज ने सीबीजी प्लांट के लिए 25 करोड़, यशपाल एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड ने 30 करोड़, कोदंड शायक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने 30 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य कंपनियों के प्रस्ताव भी मिले हैं। करीब 1000 लोगों को रोजगार की उम्मीद है।