{"_id":"647b8c216dc26cff2b047e44","slug":"international-coaches-will-give-training-to-the-children-of-council-schools-lakhimpur-news-c-4-1-172339-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: परिषदीय स्कूलों के बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय कोच देंगे प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: परिषदीय स्कूलों के बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय कोच देंगे प्रशिक्षण
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में खेल की प्रतिभा को निखारने की कवायद तेज कर दी गई है। अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोच प्रशिक्षण देकर खेल की प्रतिभा निखारने का काम करेंगे। तैराकी, बैडमिंटन, फुटबाल, कबडडी, जूडो, कुश्ती, एथलेटिक्स, हैंडबॉल, हॉकी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं के लिए बच्चों को कोच उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिले भर में संचालित हो रहे परिषदीय स्कूलों के बच्चों के अंदर छुपी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। लेकिन अब खेल जगह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बच्चों को मंडल स्तर पर भी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका दिया जाएगा। साथ ही अच्छे खिलाड़ी का चयन करते हुए उक्त खिलाड़ी को अंतर्राष्ट्रीय कोच से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। बता दें कि अब खेल और शिक्षा विभाग के अधिकारियों मिलकर बच्चों के चयन करेंगे और उनकी सूची शासन को उपलब्ध कराएंगे। सूची उपलब्ध हो जाने के बाद उन्हीं बच्चों का ट्रायल होगा, जिसके बाद चयनित बच्चों को खेल विभाग के अंतर्राष्ट्रीय कोच प्रशिक्षित करेंगे। शासन ने बीएसए से खेल के क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों की सूची मांगी है। बीएसए को बेसिक शिक्षा विभाग को जल्द से जल्द यह सूची मुहैया करानी होगी।
खिलाड़ियों की मेहनत लाएगी रंग
परिषदीय विद्यालयों में ऐसे सैकड़ों बच्चे जो जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन करते हैं। लेकिन उनके अंदर की प्रतिभा जनपद स्तर पर ही दबी रह जाती थी लेकिन अब ऐसे खिलाड़ियों को मंडल और राज्य स्तर पर भी अपने हुनर का जादू दिखाने का मौका मिलेगा। जिले के खिलाड़ी बच्चों को मौका मिला तो निश्चित तौर पर खिलाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जाएगी।