फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Intercity reached Mailani six minutes early, 400 tickets sold on the first day

Lakhimpur Kheri News: छह मिनट पहले मैलानी पहुंची इंटरसिटी, पहले दिन बिके 400 टिकट

Mon, 27 Jul 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 27 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Intercity reached Mailani six minutes early, 400 tickets sold on the first day
मैलानी में इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होते यात्री। संवाद
मैलानी। कासगंज-ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस के नियमित संचालन के पहले दिन सोमवार को मैलानी में करीब डेढ़ सौ टिकट बिके, जिनमें सबसे ज्यादा ऐशबाग के थे। इसके अलावा करीब 250 टिकट लखीमपुर स्टेशन पर बिके। यात्रियों और व्यापारियों ने ट्रेन के संचालन पर खुशी जताते हुए तहसील, जिला मुख्यालय और लखनऊ जाने के लिए इसे बेहतर बताया।
विज्ञापन

रविवार को उद्घाटन स्पेशल ट्रेन चलने के बाद सोमवार से ट्रेन नंबर 15312 कासगंज-ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू हुआ। ट्रेन निर्धारित समय 09:20 बजे के बजाय छह मिनट पहले 09:14 बजे मैलानी स्टेशन पहुंची और निर्धारित समय 09:30 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। ट्रेन निर्धारित समय दोपहर एक बजे ऐशबाग पहुंच गई।
विज्ञापन

---------------------

मुझे लखीमपुर में कचहरी में तारीख पर जाना था। पहले सुबह पांच बजे ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। अब इस ट्रेन से जिला मुख्यालय और कचहरी में तारीख पर जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अकील अहमद, भट्ठा कारोबारी

ट्रेन चलने से काम के लिए तहसील और जिला मुख्यालय जाने में क्षेत्रवासियों को सुविधा होगी। कामकाज निपटाकर इसी ट्रेन से शाम पांच बजे तक वापसी भी हो जाएगी।
-जयेंद्र प्रकाश वाजपेई, सेवानिवृत्त लिपिक, नगर पंचायत
----------------

पहले कारोबारी सिलसिले में गोला, लखीमपुर और लखनऊ जाने में बेहद दुश्वारियां होती थीं। बसों से अधिक खर्च कर जाना पड़ता था। अब कम किराये में आवागमन हो सकेगा।
-कैलाश अग्रवाल, युवा किराना व्यापारी
-------------

व्यापारियों के लिए मैलानी से सुबह छह बजे बरेली के लिए ट्रेन चले, जो वापसी में बरेली से शाम पांच-छह बजे के आसपास रवाना हो। इससे और ज्यादा सहूलियत हो सकेगी।

-राजेश शर्मा, अध्यक्ष, नगर उद्योग व्यापार मंडल

मैलानी में इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होते यात्री। संवाद

मैलानी में इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होते यात्री। संवाद

मैलानी में इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होते यात्री। संवाद

मैलानी में इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होते यात्री। संवाद

मैलानी में इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होते यात्री। संवाद

मैलानी में इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होते यात्री। संवाद

मैलानी में इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होते यात्री। संवाद

मैलानी में इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed