फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Inter-district vehicle thief gang exposed, four people arrested

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, चार लोग गिरफ्तार

Mon, 15 Nov 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Inter-district vehicle thief gang exposed, four people arrested
पकड़ी गईं चोरी की बाइक।
चोरी की सात बाइक बरामद, पुलिस ने चालान भेजा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से सात बाइक बरामद हुई हैं। पकड़े गए चारों आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने चारों अभियुक्तों का चालान भेजा है।
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव बड़ागांव के निकट स्थित पुल के पास अलसुबह करीब तीन बजे दबिश दी, जहां पर अभियुक्तों दानिश अली निवासी राजेंद्र नगर थाना गोला, शाहरुख अंसारी निवासी जलालीपुर कस्बा व थाना हरगांव जनपद सीतापुर, नुरुल हुदा उर्फ राजू निवासी प्यारेपुर थाना कोतवाली सदर व ताज निवासी प्यारेपुर थाना कोतवाली सदर को धर दबोचा। इन अभियुक्तों के खिलाफ खीरी में पांच और एक पीलीभीत में वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज हैं, जिनमें यह चारों वांछित थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की सात बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन

चारों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास काफी पुराना
एसआई कृपेंद्र सिंह ने बताया कि अभियुक्त दानिश अली पुत्र खन्ना निवासी राजेंद्र नगर थाना गोला के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी आदि के नौ मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इसके अलावा 2016 में गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की जा चुकी है। दूसरे अभियुक्त शाहरुख अंसारी पुत्र बंधा निवासी जलालीपुर कस्बा व थाना हरगांव जनपद सीतापुर के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। तीसरे अभियुक्त नुरुल हुदा उर्फ राजू पुत्र अनवर अली निवासी प्यारेपुर थाना कोतवाली सदर के खिलाफ भी चोरी व धोखाधड़ी के पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं। चौथे अभियुक्त ताज पुत्र चांदमिया निवासी प्यारेपुर थाना कोतवाली सदर के खिलाफ भी चोरी व धोखाधड़ी के पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed