{"_id":"6324d5296e22882855544235","slug":"inspire-award-teachers-not-taking-interest-in-getting-students-applications-lakhimpur-news-bly4975173106","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पायर अवार्ड : छात्रों के आवेदन कराने में रुचि नहीं ले रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पायर अवार्ड : छात्रों के आवेदन कराने में रुचि नहीं ले रहे शिक्षक
सार
योजना का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि पैदा करने के साथ मन मस्तिष्क में नई सोच विकसित करना है, जिससे छात्र देश व समाज उपयोगी मॉडल तैयार कर सकें। आवेदन की संख्या बढ़ाने के लिए निरंतर शिक्षकों संपर्क किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक छात्रों के आवेदन कराएं जा सकें। इसी वजह से अपना जिला काफी पिछड़ गया है।जिलेवार ऑनलाइन आवेदन1. हरदोई- 6502. लखनऊ-5803. उन्नाव- 954. लखीमपुर खीरी-555. रायबरेली- 50जिले में विद्यालय1. राजकीय- 312.सहायता प्राप्त-453. वित्तविहीन- 2934. सीबीएसई- 405. आईसीएसई- आठ6. संस्कृत बोर्ड- छहइन मॉडल पर नहीं होगा विचार इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जेसीबी, स्मार्ट डस्टबिन, स्मार्ट सिटी, प्रदूषण, रोड सेफ़्टी, पर्यावरण, पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, इरीगेशन के तकनीक एवं थर्माकोल इत्यादि से बनाए गए मॉडल मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
विस्तार
ऑनलाइन आवेदन के मामले में चौथे नंबर पर है जिला
650 आवेदन कराने के साथ हरदोई बना नंबर वन
लखीमपुर खीरी। जिले के विज्ञान शिक्षक इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में छात्रों का आवेदन कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। यही वजह है कि अब तक जिले से मात्र 55 छात्रों ने ही योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया है। यह स्थिति तब है जब जिले में सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूलों की संख्या करीब 430 है, जबकि हरदोई जिला 650 आवेदन होने के कारण मंडल में टॉपर है। इस योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
केंद्र सरकार की ओर से हर साल इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत आवेदन मांगे जाते हैं। इसमें सभी बोर्ड के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि पैदा करने के साथ मन मस्तिष्क में नई सोच विकसित करना है, जिससे छात्र देश व समाज उपयोगी मॉडल तैयार कर सकें। ऑनलाइन आवेदन करने के दौरान छात्रों को मॉडल का विषय अंकित करना होता है, जिसका चयन होने पर केंद्र सरकार की ओर से मॉडल बनाने के लिए दस हजार रुपये दिए जाते हैं। मगर, जिले के विज्ञान शिक्षक छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने में असफल साबित हो रहे हैं। यही वजह है कि ढाई माह बीतने के बावजूद जिले से इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए अब तक मात्र 55 छात्र ही आवेदन कर सके हैं। इस मामले में लखीमपुर जिला मंडल में चौथे पायदान पर है।
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार बताते हैं कि योजना के लिए एक जुलाई से आवेदन ऑनलाइन होने शुरू हुए थे। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर है। आवेदन की संख्या बढ़ाने के लिए निरंतर शिक्षकों संपर्क किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक छात्रों के आवेदन कराएं जा सकें।
विज्ञापन
एक विद्यालय से पांच होने चाहिए आवेदन
विभागीय लोगों का कहना है कि एक विद्यालय से कम से कम पांच छात्रों के आवेदन होने चहिए। जिले में सभी बोर्ड के स्कूलों की संख्या करीब 430 है। इसके अनुसार दो हजार से अधिक आवेदन होने चाहिए, लेकिन विज्ञान शिक्षकों के इसमें रुचि न लिए जाने से छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इसी वजह से अपना जिला काफी पिछड़ गया है।
जिलेवार ऑनलाइन आवेदन
1. हरदोई- 650
2. लखनऊ-580
3. उन्नाव- 95
4. लखीमपुर खीरी-55
5. रायबरेली- 50
जिले में विद्यालय
1. राजकीय- 31
2.सहायता प्राप्त-45
3. वित्तविहीन- 293
4. सीबीएसई- 40
5. आईसीएसई- आठ
6. संस्कृत बोर्ड- छह
इन मॉडल पर नहीं होगा विचार
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जेसीबी, स्मार्ट डस्टबिन, स्मार्ट सिटी, प्रदूषण, रोड सेफ़्टी, पर्यावरण, पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, इरीगेशन के तकनीक एवं थर्माकोल इत्यादि से बनाए गए मॉडल मान्य नहीं होंगे। इसलिए शिक्षक नवाचारी आइडियाज वाले समाज उपयोगी प्रोजेक्ट के ही सिनॉप्सिस अपलोड कराएं।
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए हेल्पलाइन शुरू
योजना एवं आवेदन के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी के लिए 15 से 20 सितंबर तक जेडी कार्यालय लखनऊ में हेलो इंस्पायर हेल्पलाइन शुरू की गई है। इसका 9415664679 है। हेल्पलाइन दोपहर 12 से शाम चार बजे प्रभावी रहेगी। इस पर मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार जायसवाल उपलब्ध रहेंगे। इस पर नामांकन के संबंध में प्रधानाचार्य, छात्र, शिक्षक और अभिभावक जानकारी कर सकते हैं।
किसी भी बोर्ड के कक्षा छह से 10वीं तक के छात्र-छात्राएं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर है। 14 सितंबर तक 650 आवेदन कराने पर हरदोई जिला मंडल में टॉप पर है, जबकि लखीमपुर चौथे पायदान पर है। विज्ञान शिक्षकों को अधिक से अधिक छात्रों के आवेदन कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
- डॉ. दिनेश कुमार, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मंडल