फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Injuring firing In the case of an arrest

फायरिंग कर घायल करने  के मामले में एक गिरफ्तार

Fri, 18 Mar 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 18 Mar 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
 Injuring firing In the case of an arrest
फाय‌र‌िंग
बेहजम के थाना नीमगांव के जगना गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुई फायरिंग में एक युवक के घायल होने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस केस दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान भेजा है। वहीं एक-एक बंदूक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि बेहजम चौकी क्षेत्र के गांव जगना में फारूक के घर पर कुछ रातों से ईट-पत्थर फेंके जा रहे थे। इससे नाराज होकर फारूक गुरुवार की शाम अपने दरवाजे पर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहा था, तभी गांव के नफीस, सलामतुल्ला और हाशिम ने असलहों से अपनी छत पर चढ़कर फायरिंग शुरू कर दी, जिसकी चपेट में आकर नईम पुत्र हफीजुल्ला घायल हो गया। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से भी बंदूक से फायरिंग की गई। इस मामले में फारूक और नफीस की ओर से थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने एक-एक नामजद आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की एक-एक लाइसेंसी बंदूक को अपने कब्जे में लेकर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी हैै। वहीं एक आरोपी नफीस को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है। 
विज्ञापन

एसओ नीमगांव बृजेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई हैै। इस मामले में आरोपी नफीस का चालान भेजा गया है। हफीजुल्ला समेत दो लोगों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही हैै। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed