फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Indiscipline in two principal suspended

अनुशासन हीनता में दो प्रधानाध्यापक निलंबित 

Sat, 07 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 07 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Indiscipline in two principal suspended
टीचर - फोटो : अमर उजाला
बीईओ की आख्या पर बीएसए ने की कार्रवाई
विज्ञापन

पदोन्नति के बाद भी विद्यालय का चार्ज न देने और विभागीय आदेशों की अवहेलना में बीईओ की जांच आख्या के बाद बीएसए डॉ.ओपी राय ने दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया है। 
बीएसए ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी पसगवां ने अपनी जांच आख्या में बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवर के प्रधानाध्यापक छोटे लाल गुप्ता की पदोन्नति अगस्त में हो गई थी। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर का चार्ज भी ले लिया लेकिन प्राथमिक विद्यालय नयागांव का चार्ज नहीं दिया। इससे विद्यालय की रंगाई पुताई, एमडीएम आदि व्यवस्था में दिक्कत हुई। इस संबंध में बीएसए ने प्रधानाध्यापक छोटेलाल गुप्ता को नोटिस देकर सात दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा लेकिन उन्होंने स्पष्टीकरण नहीं दिया। उन्हें दूसरी बार फिर नोटिस दिया गया लेकिन उन्होंने फिर भी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। बीएसए ने बताया आदेशों अवहेलना तथा अनुशासन हीनता के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर के प्रधानाध्यापक छोटेलाल गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन

इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी पसगवां ने ही 31 दिसंबर को बीएसए को दी जांच आख्या में बताया कि जांच कराने पर प्राथमिक विद्यालय दूल्हापुर में रंगाई पुताई और एमडीएम व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। एमडीएम में बच्चों की संख्या बढ़ाकर दिखाई गई। विद्यालय में एमडीएम का मेन्यू नहीं लिखा मिला जबकि धनराशि आवंटित की जा चुकी है। पदोन्नति के एक वर्ष बाद भी बीईओ के बार-बार कहने पर विद्यालय का चार्ज नहीं दिया गया। इस संबंध में बीएसए ने प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय भूड़ा शिवरतन लाल को नोटिस देकर सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा लेकिन उन्होंने सप्ष्टीकरण नहीं दिया। बीएसए ने अंतिम अवसर देते हुए दूसरी बार नोटिस दिया लेकिन प्रधानाध्यापक ने इस बार भी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। बीएसए ने बताया कि शासकीय कार्यों में बाधा डालने और आदेशों की अवहेलना करने के लिए प्रधानाध्यापक भूड़ा शिवरतन लाल को भी निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed