{"_id":"6aca79c57dea8abd79065afd","slug":"indian-mini-truck-with-phone-display-recovered-driver-detained-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-187183-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फोन के डिस्प्ले के साथ भारतीय मिनी ट्रक बरामद, चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फोन के डिस्प्ले के साथ भारतीय मिनी ट्रक बरामद, चालक हिरासत में
Sat, 10 Oct 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया ट्रक। स्रोत: सोशल मीडिया
गौरीफंटा (खीरी)/धनगढ़ी (नेपाल)। पलिया से सब्जी लेकर गौरीफंटा बॉर्डर के रास्ते नेपाल जा रहे भारतीय मिनी ट्रक से अवैध रूप से ले जाए जा रहे मोबाइल डिस्प्ले बरामद हुए हैं। नेपाल पुलिस ने ट्रक और चालक को पकड़कर 26.88 लाख रुपये का सीजर किया और सामान धनगढ़ी/त्रिनगर-कैलाली कस्टम के सुपुर्द कर दिया।
डीएसपी योगेंद्र तिमिलसिना ने बताया कि शुक्रवार रात धनगढ़ी नगर पालिका के वार्ड नंबर दो स्थित ट्रैफिक चौराहे पर गश्ती दल ने संदिग्ध मिनी ट्रक (यूपी 23टी 8675) को रोककर जांच की। ट्रक के केबिन में छिपाकर रखे मोबाइल डिस्प्ले बिना भंसार कस्टम के कागजात के नेपाल ले जाए जा रहे थे।
पुलिस ने चालक आकिब खान (25) निवासी पलिया को हिरासत में लिया। ट्रक में सब्जी के भंसार कस्टम के कागजात थे, लेकिन मोबाइल डिस्प्ले के कागजात नहीं थे। बरामद सामान का 26.88 लाख रुपये का सीजर कर उसे त्रिनगर/धनगढ़ी-कैलाली कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।