फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Inauguration of the Newly Formed B-PAX Khagiyapur Branch in Dhaurahra Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: धौरहरा में नवगठित बी-पैक्स खगियापुर शाखा का लोकार्पण, दस हजार किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

Wed, 18 Mar 2026 04:31 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 18 Mar 2026 04:31 PM IST
सार

धौरहरा क्षेत्र के खगियापुर के नाम से खरवहिया गांव में नवगठित बी-पैक्स का लोकार्पण जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस शाखा से दस हजार किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
Inauguration of the Newly Formed B-PAX Khagiyapur Branch in Dhaurahra Lakhimpur Kheri
खरवहिया गांव में नवगठित शाखा का लोकार्पण हुआ। - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा में क्षेत्रीय किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सहकारिता विभाग की ओर से बी-पैक्स खगियापुर के नाम से खरवहिया गांव में नवगठित शाखा का लोकार्पण किया गया। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार पटेल व विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने बुधवार को दीप प्रज्ज्वलित कर शाखा का शुभारंभ किया। नई बी-पैक्स शाखा से करीब दस हजार किसान सीधे लाभान्वित होंगे। 

विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार पटेल ने कहा कि सहकारी समितियां किसानों की सच्ची मित्र हैं। इनके माध्यम से किसानों को खाद, बीज के साथ ही फसली, डेयरी समेत विभिन्न प्रकार के ऋण मात्र तीन प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध हो सकेंगे। सरकार ने हाल ही में ई- केसीसी का पोर्टल बनाया है किसान खुद इसके माध्यम से ऋण प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन


किसानों को मिलेगी राहत 
विशिष्ट अतिथि विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र में बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस शाखा के शुरू होने से किसानों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं मिल सकेंगी। इस मौके पर समिति अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, शिवम सिंह, सुधांशु चौधरी, सचिव श्रीधर वर्मा, संजय वर्मा, सतीश वर्मा, गणेश जायसवाल , इंद्र कुमार शुक्ला, प्यारे लाल कटियार, प्रसून सोनार  (डीडीएम नाबार्ड) व एआर कोऑपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed