फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In whose search the well was dug, he was found drinking on contract

Lakhimpur Kheri News: जिसकी तलाश में कुआं खंगाला, वह ठेके पर शराब पीता मिला

Sat, 05 Aug 2023 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
In whose search the well was dug, he was found drinking on contract
गोला गोकर्णनाथ। शुक्रवार की शाम गोकर्ण तीर्थ के मध्य कुएं में एक श्रद्धालु के डूबने की खबर ने अफरा तफरी मच गई। घंटों रेस्क्यू किया गया। बाद में पता चला कि युवक बिना बताए चला गया था। वह एक ठेके पर शराब पीता मिला।
विज्ञापन

मोहम्मदी के पूर्वी लखपेड़ा निवासी 30 वर्षीय युवक पत्नी सहित 10 परिजनों के साथ टाटा मैजिक में सवार होकर फर्रुखाबाद से गंगाजल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने आया था। शुक्रवार की शाम शिव का जलाभिषेक करने के बाद वह परिजनों के साथ गोकर्ण तीर्थ में नहा रहा था। काफी देर बाद जब वह दिखाई नहीं दिए तो परिजनों ने समझा कि वह डूब गया।
विज्ञापन

खबर फैली तो विधायक अमन गिरि, पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे, फाइबर ग्रेट इंचार्ज सुरेंद्र सिंह शिंदे के साथ पुलिसकर्मी और फायरबिग्रेड कर्मी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने घंटों रेस्क्यू किया। बाद में पता चला कि युवक अपने परिजनों को बिना बताए कहीं चला गया था और एक ठेके पर शराब पीता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed