फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the wake of the Bareilly riots, Kheri too remained on alert, with police deployed outside mosques.

Lakhimpur Kheri News: बरेली बवाल देख खीरी में भी रहा अलर्ट, मस्जिदों के बाहर तैनात रहा पुलिस बल

Fri, 03 Oct 2025 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
In the wake of the Bareilly riots, Kheri too remained on alert, with police deployed outside mosques.
पलिया की मदीना म​स्जिद के पास तैनात पुलिस बल। संवाद
लखीमपुर खीरी। बरेली में हुए बवाल के बाद शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज के मद्देनजर खीरी पुलिस भी अलर्ट रही। सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने मस्जिद के आसपास निगरानी की। शहर सहित सभी मस्जिदों पर शांतिपूर्वक ढंग से नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीते दिनों बरेली में नमाज के बाद उपद्रवियों ने जमकर पत्थरबाजी की थी। इसी के मद्देनजर खीरी पुलिस भी शुक्रवार को अलर्ट मोड पर रही। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसके लिए मस्जिद के मौलवियों के साथ ही संभ्रांत लोगों से मिलकर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की थी। साथ ही एसओ और थानेदारों को भी सतर्क रहने के निर्देश थे।
विज्ञापन


मोहम्मदी। कस्बे में जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। मस्जिदों के पास सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई। इस मौके एसडीएम चलुअराजु आर, क्षेत्राधिकारी अरुणकुमार सिंह, तहसीलदार अरुण कुमार और प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद चौरसिया और पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







पुलिस के पहरे में हुई जुमे की नमाज

पलियाकलां। जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को जारी अलर्ट के बाद पलिया पुलिस भी सतर्क रही। एसडीएम डाॅ अवनीश कुमार, सीओ यादवेंद्र यादव, थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी दलबल के साथ शहर की मस्जिदों का जायजा लेते रहे। साथ ही सभी मस्जिदों में पुलिस बल भी तैनात किया गया। पीएसी जवानों को भी मस्जिदों के पास लगाया गया।
ड्रोन कैमरों से पुलिस ने निगरानी रखी। शहर की मदीना मस्जिद, रजा मस्जिद, नूरी मस्जिद, जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में पुलिस बल तैनात रहा। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सतर्कता बरती गई है। साथ ही अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी मिले हैं।

संपूर्णानगर। क्षेत्र की आठ मस्जिदों में पुलिस के पहरे में जुमे की नमाज अदा की गई। गोविंदनगर, भानपुरी खजुरिया, कमलापुरी, बसही, संपूर्णानगर, सुमेरनगर, पढुआ, शांतिनगर आदि गांव में स्थित मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। बरेली में हुए बवाल के बाद से पुलिस अलर्ट है और मुस्तैद दिखाई दे रही है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार संपूर्णानगर मस्जिद में तैनात दिखे और भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। संवाद





खीरी टाउन में भी मस्जिद के बाहर मौजूद रहा पुलिस बल

खीरी टाउन। जुमे की नमाज को देखते हुए थानाध्यक्ष निराला तिवारी व उप निरीक्षक साधना यादव पर्याप्त पुलिस बल के साथ चौकी परिसर में बैठक की। बैठक में शांति पूर्वक नमाज अदा करने की अपील की गई।

शुक्रवार को नमाज से पूर्व निराला तिवारी ने कस्बे की सभी मस्जिदों के पेश इमामों से मुलाकात कर नमाज शांति पूर्वक पढ़ने की सलाह दी। मस्जिदों के पेश इमामों ने भाई चारे का पैगाम दिया। नमाज में मुल्क के अमन और चैन की दुआएं मांगी गईं। कस्बे की सभी मस्जिदों के पास पुलिस तैनात रही। संवाद

पलिया की मदीना मस्जिद के पास तैनात पुलिस बल। संवाद

पलिया की मदीना मस्जिद के पास तैनात पुलिस बल। संवाद

पलिया की मदीना मस्जिद के पास तैनात पुलिस बल। संवाद

पलिया की मदीना मस्जिद के पास तैनात पुलिस बल। संवाद

पलिया की मदीना मस्जिद के पास तैनात पुलिस बल। संवाद

पलिया की मदीना मस्जिद के पास तैनात पुलिस बल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed