{"_id":"f6d4ff0ecf5239f490a5fdb66b2e1b1f","slug":"in-revenge-of-the-besieged-beaten-injured-four-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की रंजिश में घेरकर पीटा, चार लोग चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की रंजिश में घेरकर पीटा, चार लोग चोटिल
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 25 Nov 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव धरमुनियापुर में कुछ लोगों ने एक परिवार के लोगों को रास्ते में घेरकर पीट दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने चुनावी रंजिश के चलते पिटाई का आरोप लगाते पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
धरमुनियापुर निवासी कालिका प्रसाद मंगलवार की शाम को घर से सामान लेने दुकान जा रहे थे। रास्ते में घेरकर गांव के ही विपक्षियों ने उसकी पिटाई कर दी। जानकारी मिलने पर परिवार के जगदीश प्रसाद, भारत और राममिंतर उसे बचाने के लिए मौके पर जा रहे थे, तभी रास्ते में आधा दर्जन विपक्षियों ने तीनों की घेरकर पिटाई कर दी। इसमें कालिका प्रसाद और जगदीश प्रसाद को भाले से प्रहार कर घायल कर दिया गया। जबकि भारत और राममिंतर की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। पीड़ित कालिका प्रसाद ने बताया कि विपक्षी वीरेंद्र कुमार और संजय ने चुनावी रंजिश के चलते मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है।
युवक को घायल कर लूटपाट करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला हाथीपुर निवासी एक युवक पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जबकि घायल युवक का लखनऊ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मोहल्ला हाथीपुर कोठार निवासी शशिभूषण वाजपेयी 18 नवंबर की रात करीब नौ बजे अपने दोस्त आवास विकास कॉलोनी निवासी अमित कुमार से मिलने गया था। वहां पान की दुकान के पास दोनों लोग बातचीत कर रहे थे, तभी वहां पहुंचे पांच युवकों ने हमला कर दिया। हमले में शशिभूषण गंभीर रूप से घायल हो गया और हमलावरों ने उसके पास से 470 रुपये लूट लिए। गंभीर रूप से घायल शशिभूषण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। इस मामले में घायल युवक के बड़े भाई शरद वाजपेयी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी निखिल निवासी अज्ञात सहित पांच लोगों के खिलाफ लूट और जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।