फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In-laws trying to grab property with fake documents

Lakhimpur Kheri News: फर्जी दस्तावेजों से जायदाद हड़पने का प्रयास कर रहे ससुराल वाले

Tue, 19 Dec 2023 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
In-laws trying to grab property with fake documents
गोला गोकर्णनाथ। भीरा के गांव रमपुरवा निवासी विवाहिता ने ससुराल वालों पर मारपीट करने और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि गुजारा भत्ता का वाद न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दरियाबाद के मजरा रमपुरवा निवासी साबरून ने बताया कि उसकी शादी करीब 50 वर्ष पूर्व मुड़िया हेमसिंह निवासी मुस्तफा पुत्र गफूर के साथ हुई थी, जो करीब 13 साल से रमपुरवा में रह रहे हैं। कोई संतान न होने पर ससुरालियों ने उसकी हत्या का प्रयास किया। मायके वाले 2019 में उसे अपने साथ कुकरा ले आए।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीन जायदाद हड़पना चाहते हैं। पीड़िता ने परिवार न्यायालय में गुजारा भत्ता व घरेलू हिंसा का मुकदमा किया है, जो विचाराधीन है। सीओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर पीड़ित पक्ष आता है। तो मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed