{"_id":"68fd1477b4286c354c028cdd","slug":"in-laws-accused-of-murdering-a-young-man-protest-held-by-keeping-the-body-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-159282-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ससुरालियों पर युवक की हत्या का आरोप, शव रखकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ससुरालियों पर युवक की हत्या का आरोप, शव रखकर प्रदर्शन
Sat, 25 Oct 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते परिजन और ग्रामीण। स्रोत : पुलिस
सिकंदराबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। कई घंटे बाद परिजन माने, तब अंतिम संस्कार किया गया।
गांव भूलानपुर निवासी 30 वर्षीय विजय शुक्रवार को अपनी ससुराल गया था। मृतक के बड़े भाई शिवकुमार ने आरोप लगाया कि ससुराल में किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हुई। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने विजय से मारपीट की और उसे जहर देकर मार डाला।
शनिवार को जब विजय का शव पोस्टमाॅर्टम के बाद भूलनपुर गांव पहुंचा तो परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष नीमगांव आदित्य कुमार मौर्य, थानाध्यक्ष मितौली रविंद्र सोनकर समेत कई थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और परिजन को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी समेत ससुरलीजनों पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया। हालांकि, देर शाम परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार मौर्या ने बताया कि कोतवाली सदर क्षेत्र में मृतक की ससुराल में विवाद के बाद जहर खाने के बाद मौत हुई थी। कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कर पत्नी समेत तीन आरोपी हिरासत में लिए गए है।