फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In Lakhimpur Kheri mill suddenly burst while grinding flour two died and three injured

Video: गेहूं पीसने के दौरान अचानक फटी चक्की, एक की मौके पर तो दूसरे की अस्पताल जाते हुई मौत; तीन लोग घायल

Thu, 21 Aug 2025 08:47 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पलियाकलां/बिजुआ (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पलियाकलां/बिजुआ (लखीमपुर खीरी) Published by: विकास कुमार Updated Thu, 21 Aug 2025 08:47 PM IST
सार

मटहिया गांव निवासी अवधेश (45) पुत्र गजोधर ट्रैक्टर में आटा चक्की जोड़कर गेहूं पीसने का काम करता था। गुरुवार शाम करीब पांच बजे वह मटहिया गांव में ही गेहूं पीसने एक घर पर गया था। 

विज्ञापन
In Lakhimpur Kheri mill suddenly burst while grinding flour two died and three injured
मृतक हरिपाल और आटा चक्की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित भीरा थाना क्षेत्र के मटहिया में एक ट्रैक्टर चालित आटा चक्की के फटने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मटहिया गांव निवासी अवधेश (45) पुत्र गजोधर ट्रैक्टर में आटा चक्की जोड़कर गेहूं पीसने का काम करता था। गुरुवार शाम करीब पांच बजे वह मटहिया गांव में ही गेहूं पीसने एक घर पर गया था। यहां गेहूं पीसने के दौरान ही चक्की अचानक से फट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पास खड़े गांव के ही निवासी हरिपाल (45) पुत्र बिंद्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना में सात वर्षीय प्रियांशु पुत्र विनीत, छह वर्षीय विशाल पुत्र मुन्नालाल, 26 वर्षीय मुदित पुत्र सतपाल व अवधेश खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए भीरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से अवधेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed