फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In Dudhwa, emphasis on Indian tourists than foreigners

दुधवा में विदेशियों के मुकाबले भारतीय सैलानियों पर जोर

Thu, 16 Dec 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:36 AM IST
सार

भारतीय पर्यटकों ने विजिटर्स बुक में अनुभव किए साझा
 

विज्ञापन
In Dudhwa, emphasis on Indian tourists than foreigners

विस्तार

किशनपुर हो या दुधवा सैलानी बाघों को देखकर जता रहे खुशी
विज्ञापन

बांकेगंज। कोरोना संक्रमण के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद होने से दुधवा में विदेशी सैलानियों की संख्या में काफी कमी आई है। ऐसे में दुधवा की आय और सैलानियों की संख्या कम न हो इसके लिए दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन विदेशियों के मुकाबले भारतीय सैलानियों पर अधिक जोर दे रहा है। इसी संबंध में बीते दिनों टाइगर कंजरवेशन फाउंडेशन की बैठक हुई, जिसमें भारतीय पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बड़े शहरों में रोड शो आयोजित करने का फैसला लिया गया।
प्रदेश के इकलौते दुधवा नेशनल पार्क अपनी समृद्ध जैवविविधता के चलते देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पहचान रखते हैं। शारदा नदी से सटे जंगल के बीच किशनपुर सेंक्चुरी का खूबसूरत झादीताल और दुधवा के भादीताल किनारे कुलाचे भरते हिरन और बाघों की दहाड़ के बीच रंग-बिरंगे प्रवासी परिंदों का कलरव विदेशी समेत भारतीय सैलानियों को खूब लुभाता है।
विज्ञापन

इको टूरिज्म के प्रति लोगों का रुझान बढ़ने से वर्ष 2021 में दुधवा के नए पर्यटन सत्र का 15 नवंबर से शुभारंभ हुआ था। पर्यटन सत्र की शुरूआत होते ही यहां सैलानियों का जमाबाड़ा शुरू हो गया। जिसके चलते 30 नवंबर तक दुधवा में एक विदेशी समेत 1613 भारतीय सैलानियों ने जिप्सियों में बैठकर भ्रमण कर दुधवा के जंगलों के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही बाघ, तेंदुआ और अन्य दुर्लभ वन्यजीवों के दीदार किए। दुधवा भ्रमण पर लखनऊ, सीतापुर, कानपुर समेत अन्य बड़े शहरों से आए सैलानियों ने जंगल भ्रमण के दौरान बाघों के दीदार होने पर विजिटर्स बुक में अपने अनुभव साझा किए हैं। इन सैलानियों ने लिखा है कि दुधवा हो या किशनपुर सेंक्चुरी। यहां के जंगल की समृद्ध जैव विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य, घास के मैदान और विचरण करते बाघ और अन्य दुर्लभ वन्यजीव उन्हें खूब रोमांचित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 नवंबर तक दुधवा घूमने आ चुके हैं 1613 भारतीय सैलानी
दुधवा नेशनल पार्क का पर्यटन सत्र शुरू हुए करीब एक माह हो रहा है। इस दौरान दुधवा में 1613 भारतीय और मात्र एक विदेशी सैलानी जंगल भ्रमण पर आए।
कोरोना संक्रमण के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद होने से यहां विदेशी सैलानी तो नहीं आ रहे हैं, लेकिन भारतीय सैलानियों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। सैलानी दुधवा पर्यटन से काफी रोमांचित हैं। इसका अंदाजा विजिटर्स बुक से लगाया जा सकता है।
- संजय पाठक, मुख्य वन संरक्षक/ फील्ड निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed