फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In 90 days, 103 percent teenagers got the first dose of corona vaccine

90 दिन में 103 प्रतिशत किशोरों ने लगवाई कोरोना टीके की पहली डोज

Sat, 02 Apr 2022 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
In 90 days, 103 percent teenagers got the first dose of corona vaccine
जिला अस्पताल में छात्रा को वैक्सीन लगाती महिला स्वास्थ्य कर्मी।
बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए जिले भर में चल रहा अभियान
विज्ञापन

तीन जनवरी से जिले में किशोर-किशारियों का शुरू हुआ था वैक्सीनेशन
लखीमपुर खीरी। जिले में टीकाकरण के आंकड़ों पर गौर करें तो यहां किशोर-किशारियों से लेकर युवा वर्ग सबसे आगे रहा है।
15 से 17 साल तक के किशोर-किशारियों का तीन जनवरी से टीकाकरण होना शुरू हुआ। इन 90 दिन में निर्धारित लक्ष्य का आंकड़ा पार करते हुए 103 फीसद किशोर-किशोरियों ने पहली और 44 प्रतिशत ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं 18 साल से अधिक उम्र के 105 फीसद युवाओं और व्यस्कों ने जहां पहली डोज लगवाई है तो वहीं 80 प्रतिशत लोग दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं, जबकि दूसरी डोज लगवाने के मामले में बुजुर्ग काफी पीछे हैं।

टीकाकरण के चरण
पहला चरण
16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ। इसमें हेल्थकेयर एवं फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण हुआ।
दूसरा चरण
एक मार्च 2021 को शुरू हुआ। इसमें 60 साल से अधिक एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ।
तीसरा चरण
एक अप्रैल 2021 से शुरू हुआ। इसमें 45 साल से 59 साल तक के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ।
चौथा चरण
एक मई 2021 से शुरू हुआ। इसमें 18 से 45 साल के लोगों का वैक्सीनेशन करने की शुरूआत हुई।
पांचवां चरण
तीन जनवरी 2022 से शुरू हुआ। इसमें 15 से 17 साल तक के किशोर किशोरियां टीकाकरण हुआ।
छठा चरण
16 मार्च 2022 से शुरू हुआ। इसमें 12 से 14 उम्र के बच्चों के वैक्सीन लगने की शुरूआत हुई।

उम्र लक्ष्य पहली डोज प्रतिशत दूसरी डोज प्रतिशत
12 से 14 170339 15857 9.3
15 से 17 282033 290858 103.1 124140 44
18 से 59 2749495 2893415 105.2 2198549 80
60 प्लस 349732 344225 98.4 260149 74.4

दो श्रेणियों में 100 प्रतिशत से अधिक वैक्सीनेशन
जिले में टीकाकरण में तेजी से वृद्घि हो रही है। अब तक दो श्रेणियों के लोगों के सौ फीसद से अधिक पहली डोज का वैक्सीनेशन हो चुका है। इसमें 15 से 17 उम्र के किशोर-किशोरियों का प्रतिशत जहां 103 हैं तो वहीं 18 से 59 साल के लोगों का प्रतिशत 105 है। वहीं 18 से 59 साल के 80 प्रतिशत एवं 60 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का दूसरी डोज लगवाने का प्रतिशत मात्र 74.5 है।
विज्ञापन


टीकाकरण कराने के लिए सभी को निरंतर जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए आशा कार्यकर्ता एवं संगनियों को भी लगाया गया है। टीकाकरण कराने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसलिए जिला एवं महिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी एवं नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर लग रहे हैं। कोरोना से बचाव का उपाय सिर्फ वैक्सीनेशन और एहेतियात है। इसलिए सभी लोग टीकाकण अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed