फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Implement NGT rules effectively in the district: Dr. Afroz

जनपद में प्रभावी ढंग से लागू करें एनजीटी के नियम : डॉ. अफरोज

Fri, 07 Jun 2024 03:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Implement NGT rules effectively in the district: Dr. Afroz
न्यायाधीश डॉ. अफरोज ने अफसरों के साथ की बैठक करते हुए- स्रोत सूचना
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के सदस्य/न्यायाधीश डॉ. अफरोज अहमद बृहस्पतिवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने जनपद स्तरीय, नगरीय निकायों के अफसरों के साथ जिला पर्यावरण समिति के क्रियान्वयन की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए एनजीटी के नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करें।
विज्ञापन

न्यायाधीश डॉ. अहमद ने हरित विकास पर विशेष सुझाव देते हुए कहा की जनपद में मुख्य बिंदुओं को चिह्नित कर प्लान तैयार करें। ताकि हरित विकास उच्च स्तर पर हो सके। खनन एवं निर्माण कार्य आदि के प्रदूषण निस्तारण बेहतर ढंग से किए जाएं। जिला प्रशासन ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, डोर टू डोर कलेक्शन, एमआरएफ सेंटर के संचालन, प्रोसेसिंग सहित कूड़ा प्रबंधन के लिए अच्छे कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

डीएफओ संजय विश्वाल ने जिले की भौगोलिक पृष्ठभूमि बताई। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बैठक में प्राप्त मार्गदर्शन, निर्देशों का पालन कराया जाएगा। बैठक में फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व ललित वर्मा, एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed