{"_id":"68e00971be6dd8c6bf0f651d","slug":"illegal-collection-at-magalganj-toll-plaza-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-157403-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज टोल प्लाजा पर अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज टोल प्लाजा पर अवैध वसूली
विज्ञापन
मैगलगंज। बरेली-सीतापुर एनएच-30 स्थित मैगलगंज टोल प्लाजा पर टोलकर्मी की ओर से ट्रक चालक को जुर्माने की धमकी देकर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है।
चार दिन पूर्व प्रतापगढ़ निवासी ट्रक चालक महेंद्र ट्रक लेकर जा रहा था। जैसे ही उसका ट्रक बरेली सीतापुर एनएच-30 स्थित मैगलगंज टोल बूथ पर पहुंचा तो वहां तैनात टोलकर्मी ने आरोप लगाया कि ट्रक में कार का फॉस्टैग लगा है, जो नियम विरुद्ध है। इसी बात को लेकर ट्रक चालक और टोल कर्मियों में कहासुनी हो गई।
इसके बाद ट्रक चालक ने गलती स्वीकार की तो टोल कर्मियों ने उस पर नियमानुसार लगभग 45 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की बात कही। बताते हैं कि टोलकर्मियों ने ट्रक चालक पर दबाव बनाते हुए 10 हजार में मामले को रफादफा करने की बात कहते हुए चालक से नकदी खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करा ली। इसके बाद चालक ने घटना की जानकारी ट्रक मालिक को दी।
विज्ञापन
ट्रक मालिक ने बृहस्पतिवार को मैगलगंज टोल प्लाजा पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई। मामला बढ़ने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक मालिक को उसके 10 हजार रुपये वापस करा दिए। जब इस बाबत इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार पांडे से बात की गई तो उन्होंने इस मामले की जानकारी होने से इनकार कर दिया।