फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   IGNOU courses are useful in shaping the future of youth.

Lakhimpur Kheri News: युवाओं का भविष्य बनाने में उपयोगी हैं इग्नू पाठ्यक्रम

Fri, 19 Apr 2024 04:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
IGNOU courses are useful in shaping the future of youth.
गोला गोकर्णनाथ। नगर के सीजीएनपीजी कॉलेज स्थित इग्नू क्षेत्रीय केंद्र पर बृहस्पतिवार को कार्यशाला हुई। सहायक निदेशक ने इग्नू के पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। कहा कि युवाओं का भविष्य रोजगार परक बनाने की दिशा में इग्नू के पाठ्यक्रम उपयोगी हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कॉलेज के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में नए विद्यार्थियों के परिचय सम्मेलन और कार्यशाला में क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि इग्नू 300 से अधिक पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। इसमें बीए, बीकॉम, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा कोर्स, परास्नातक स्तर पर हिंदी, संस्कृत, ज्योतिष, वैदिक आदि पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान के प्रति भी जागरूक किया। संचालन डॉक्टर योगेश कनौजिया ने किया। इग्नू समन्वयक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य प्रमोद कुमार, अशोक कुमार, अमित कुमार, आदर्श पटेल, डॉ. गौरव अवस्थी, देवानंद, विवेक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed