{"_id":"69989f042c96461d370aa21d","slug":"if-you-come-to-the-district-hospital-bring-your-aadhaar-and-mobile-with-you-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-168786-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल आएं तो अपना आधार व मोबाइल लाएं साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल आएं तो अपना आधार व मोबाइल लाएं साथ
Fri, 20 Feb 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
ओयल। जिला अस्पताल में अब मरीजों का ई-पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। हाथ से पर्चा बनाने की पुरानी व्यवस्था समाप्त कर दी गई है, जिससे कुछ मरीजों को शुरुआती दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि ई-पंजीकरण से मरीजों का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। इससे मरीजों और कर्मचारियों दोनों का समय बचेगा। पंजीकरण के लिए मरीजों की निशुल्क आभा आईडी बनाई जा रही है।
रजिस्ट्रेशन के बाद मरीज अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन से स्वयं पंजीकरण कर टोकन नंबर प्राप्त कर सकता है और काउंटर से तुरंत पर्चा ले सकता है। जिनकी आभा आईडी नहीं बनी है, उन्हें आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है। आधार नंबर बताकर बायोमीट्रिक (अंगूठा स्कैन) से भी पंजीकरण किया जा रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में आभा आईडी के माध्यम से 571 मरीजों का पंजीकरण किया गया।