फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If the case is not registered then we will protest and block the roads

Lakhimpur Kheri News: मुकदमा दर्ज न हुआ तो करेंगे आंदोलन और चक्का जाम

Tue, 02 Sep 2025 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
If the case is not registered then we will protest and block the roads
गांधी पार्क में धरने पर बैठे कांग्रेस पदाधिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। कांग्रेस कार्यालय में भाजपा की महिलाओं द्वारा की गई तोड़फोड़ मामले को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारी गांधी पार्क में जमा हुए। उन्होंने सांकेतिक धरना भी दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि सुनियोजित तरीके बीजेपी के द्वारा पुलिस के संरक्षण में हुई तोड़फोड़ के विरोध में अभी सिर्फ गांधीवादी तरीके से धरना दिया जा रहा है। गुंडागर्दी करने, कानून हाथ में लेने वाली महिलाओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। वीडियो में नजर आ रहीं सभी अराजक महिलाओं के नाम भी बढ़ाए जाएं।
विज्ञापन


एआईसीसी मेंबर डॉ. रविशंकर त्रिवेदी ने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति या विरोध का मतलब घर कार्यालय में घुसकर हमला, तोड़फोड़, महापुरुषों शीर्ष नेताओं के चित्र तोड़ना, उनके खिलाफ घोर अपमानजनक टिप्पणी करना तो नहीं हो सकता। तैनात पुलिस कर्मियों के सामने ऐसी घटना को अंजाम देने से न सिर्फ राजनीति व लोकतंत्र को शर्मसार किया गया है बल्कि पुलिस को लज्जित व कमजोर बताने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन मोनिस अली नकवी ने कहा कि सत्ताधारी हिंसा पर उतारू हो चुके हैं। लिस व जिला प्रशासन को ऐसे तत्वों से सतर्क हो जाना चाहिए। दीपक बाजपेई ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यालय पर तोड़फोड़ में शामिल जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमारी, जिला मंत्री रश्मि गुप्ता, जिला मंत्री उमा राज, मैलानी नगर पालिका अध्यक्ष कीर्ति महेश्वरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू लता श्रीवास्तव, पारुल गुप्ता, नीलम शुक्ला, रेनू त्रिपाठी, अंजू साहनी, सीमा वर्मा, प्रतिमा सिंह, प्रियंका साहनी, आशीष गुप्ता आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए। अगर इसमें हीलाहवाली होती है तो कांग्रेस पार्टी व्यापक स्तर समूचे जनपद में धरना प्रदर्शन चक्का जाम करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

धरने में कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी, मोहन चंद्र उप्रेती, शिवसहाय सिंह, रामकुमार मिश्र, रियाज अहमद मोनू, विपुल गुप्ता, वरुण चौधरी, अब्दुल रहीम, रामपाल शाक्य, शमीम अहमद, नंदकिशोर सिंह, सोहन कुमार, प्रेम वर्मा, मतीन शाह, रामजीवन राज, शक्ति शरण गौतम, जावेद अली, अकबर अली आदि मौजूद रहे।


पार्टी कार्यालय पर नहीं बल्कि लोकतंत्र पर हुआ हमला : कृष्णा



लखीमपुर खीरी। भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड कृष्णा अधिकारी ने प्रेस को जारी बयान में कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के हमले की भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि सत्ता प्रायोजित यह हमला किसी पार्टी कार्यालय पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर हमला है। कांग्रेस कार्यालय में घुसकर हमला बहुत ही निंदनीय कृत्य है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश महिला हिंसा का हब बनता जा रहा है। मासूम बच्चियां हों, कामकाजी महिलाएं कोई भी सुरक्षित नहीं है।




उन्हाेंने भाजपा को दुष्कर्म की संस्कृति को बढ़ाने, बुलडोजर राज के बाद अब महिलाओं को इस्तेमाल करने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि यहां सावित्री बाईफुले, रानी लक्ष्मीबाई और बेगम हजरत महल की विरासत है, इसलिए देश संविधान से चलेगा बुलडोजर से नहीं। उन्होंने कहा कि इस हमले का हम सब मिलकर मुकाबला करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed