फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kotedar will not distribute ration from the new year if their demands are not fulfilled

Lakhimpur Kheri: मांगें पूरी नहीं हुई तो नए साल से राशन नहीं बांटेंगे कोटेदार, सौंपा ज्ञापन

Sat, 30 Dec 2023 04:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 30 Dec 2023 04:30 PM IST
विज्ञापन
Kotedar will not distribute ration from the new year if their demands are not fulfilled
सांकेतिक तस्वीर

लखीमपुर खीरी में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगों को पूरा करने की मांग की। मांगें पूरी न होने पर एक जनवरी से सभी कोटेदार राशन नहीं बांटेंगे। डीएसओ ने शीघ्र ही मांगों पर विचार करने और निष्कर्ष निकालने की बात कही है।

विज्ञापन


एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष करन पाल सिंह ने बताया कि कोटेदारों को लाभांश के रूप में महज 90 रुपये प्रति क्विंटल ही दिया जा रहा है। जबकि दूसरे राज्यों हरियाणा में 250 रुपये, केरल व गोवा में 200 रुपये, महाराष्ट्र में 180 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश दिया जा रहा है। इसके अलावा कोटेदारों को दो हजार रुपये मानदेय के रूप में भी दिया जा रहा है लेकिन यूपी के कोटेदारों की उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दूसरे राज्यों के बराबर लाभांश देने की मांग की है। मांग न पूरी होने पर सभी कोटेदार एक जनवरी से खाद्यान्न वितरण का कार्य नहीं करेंगे। ज्ञापन देने वालों नीरज सिंह चौहान, करनपाल सिंह, शफीक खां, चंद्रप्रकाश के अलावा पचास से ज्यादा कोटेदार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed