फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If cows become extinct, there will be a catastrophe on earth

Lakhimpur Kheri News: गाय के विलुप्त होने पर पृथ्वी पर आएगी प्रलय

Tue, 22 Oct 2024 10:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
If cows become extinct, there will be a catastrophe on earth
​शिव पुराण कथा के दौरान सजाई ​शिव दरबार की भव्य झांकी। ग्रामीण
पसगवां। जंगबहादुरगंज में श्री आदि गुरु वैदिक सेवा संस्थान के बैनर तले हो रही श्री शिवमहापुराण में कथा व्यास प्रशांत प्रभु महाराज ने कहा कि जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म भी उसकी रक्षा करता है। जब पृथ्वी से गाय लुप्त हो जाएगी, तब युद्ध शुरू हो जाएगा और इसके बाद प्रलय आ जाएगी।
विज्ञापन

गाय के अस्तित्व पर संकट के कारण ही विदेशी भारत की संस्कृति से जुड़ रहे हैं, जबकि हम अपने सनातन धर्म से दूर हो रहे हैं, जिन्होंने शास्त्र पढ़ा वह सनातन स्वीकार कर रहे हैं। यहां पहली रोटी गाय और आखिरी कुत्ते की निकाली जाती। हमारा धर्म कहता कि खुद को जानो, अपने आप को पहचानो।
विज्ञापन

धर्म ग्रन्थों को पढ़ो, उनके अनुसार जीवन जीना शुरू करो। मित्र व स्त्री, संकट के समय ही पहचान में आते हैं। राष्ट्रधर्म, वेद, गाय व ऋषि-मुनियों की रक्षा के लिए मरना भी पड़े तो स्वीकार होना चाहिए। उन्होंने कहा शिव करुणा के अवतार हैं। कपूर की तरह गोरे हैं। करुणा शिव के हृदय में है, इसलिए वे भोलेनाथ कहलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत प्रभु ने 24 अक्टूबर को 1008 शिवलिंग के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक की घोषणा करते हुए कहा कि अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए कार्यक्रम में हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed