फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   How will we win the battle against TB, the X-ray machine in the hospital is faulty

Lakhimpur Kheri News: कैसे जीतेंगे टीबी से जंग, अस्पताल में एक्स-रे मशीन ही खराब

Sat, 08 Nov 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 08 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
How will we win the battle against TB, the X-ray machine in the hospital is faulty
टीबी अस्पताल में कंडम हो चुकी एक्स-रे मशीन। संवाद
लखीमपुर खीरी। इस वर्ष देश को टीबी रोग से मुक्त करने के लिए सरकार टीबी हारेगा भारत जितेगा अभियान चला रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को कड़े निर्देश भी दिए गए हैं, लेकिन जिला क्षय रोग अस्पताल में रोगियों के लिए लगी एक्स-रे मशीन कई माह से खराब पड़ी हुई है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

डॉक्टरों को रिपोर्ट देर में मिलने से सरकार का अभियान भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रश्न उठ रहा है कि जिले में टीबी से जंग कैसे जीतेंगे। जिला क्षय रोग अस्पताल में प्रतिदिन करीब 60-70 मरीजों की ओपीडी होती है। इसके बाद जिले में अब तक टीबी के 10358 मरीजों चिह्नित भी किया जा चुका है। इन मरीजों की जांच के लिए लगी एक्स-रे मशीन कई महीनों से धूल फांक रही है। इस मशीन को चलाने वाले सहायक टेक्नीशियन अब भी तैनात हैं। मशीन ही खराब है तो टेक्नीशियन का कोई काम भी नहीं है।
विज्ञापन

------------------
एक्स-रे मशीन के लिए शासन को पत्र लिखकर अवगत कराया जा चुका है। इसका पंजीकरण भी हो चुका है। बहुत जल्द पोर्टेबल मशीन अस्पताल में लग जाएगी। वहीं, सहायक टेक्नीशियन से अन्य काम ले लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पीके रावत, नोडल, जिला क्षय रोग अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed