फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Houses on the reflex cane Full of overloaded trucks

मकान पर पलटा गन्ने  से भरा ओवरलोड ट्रक 

Tue, 06 Dec 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  धौरहरा खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  धौरहरा खीरी। Updated Tue, 06 Dec 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
Houses on the reflex cane Full of overloaded trucks
ओवरलोडिंग - फोटो : अमर उजाला
हादसा टला, खंभारखेड़ा चीनी मिल जा रहा था ट्रक
विज्ञापन

ओवरलोड गन्ना भरे वाहनों पर पुलिस और प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम

 मौत को दावत देते हुए चल रहे ओवरलोड गन्ना भरे वाहनों पर पुलिस और प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम दिख रहा है। गांव नैनापुर प्रथम गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना भर कर खंभारखेडा़ चीनी मिल जा रहा ओवर लोड ट्रक खेशवाही गांव के एक किसान के घर पर पलट गया। जिससे मकान काफी क्षतिग्रस्त हो गया। नशे में धुत्त चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

सोमवार देर शाम एक ट्रक नैनापुर प्रथम गन्ना सेन्टर से गन्ना भर कर चीनी मिल खंभारखेडा़ जा रहा था। खेसवाही गांव में अनियंत्रित होकर ट्रक गांव निवासी छैला के मकान पर पलट गया, जिससे मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत थी जिस समय हादसा हुआ, उस समय परिवार के लोग मकान के दूसरे तरफ के हिस्से में थे, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक का चालक नशे में था, जिसे लोगों ने पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल रामजी चौधरी ने बताया कि चालक को जब ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा। उस समय चालक नशे में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed