फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   House of accused Khalil demolished by bulldozer in Lakhimpur Kheri

यूपी: लखीमपुर खीरी में दुष्कर्म के आरोपी खलील का मकान हुआ जमींदोज, दो बुलडोजर से हुई कार्रवाई

Wed, 09 Sep 2026 10:59 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 09 Sep 2026 10:59 AM IST
सार

सिंगाही थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी खलील का मकान बुधवार को ढहाया गया। प्रशासन ने चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद यह कार्रवाई की। दो बुलडोजर से मकान जमींदोज किया गया। जांच में आरोपी का मकान अवैध पाया गया था। 

विज्ञापन
House of accused Khalil demolished by bulldozer in Lakhimpur Kheri
मलबे में तब्दील हुआ आरोपी का मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी खलील के मकान पर बुधवार सुबह जिला प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। दो बुलडोजर से आरोपी के मकान को जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल के साथ एक बटालियन पीएसी तैनात रही।

विज्ञापन


विज्ञापन


छह सितंबर को बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने आरोपी के मकान और जमीन की पैमाइश कराई थी। बुधवार को प्रशासनिक अमला कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचा। अधिकारियों की मौजूदगी में दो बुलडोजर से मकान को ढहा दिया गया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- यूपी: बरेली में स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की मौत, चार नए संक्रमित मिले; अब तक 14 केस सामने आए

कार्रवाई के दौरान एसडीएम यदुवीर सिंह, सीओ शिवम कुमार, तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी और निघासन कोतवाल गोपाल नारायण सिंह मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए सिंगाही, तिकुनियां और पढ़ुआ थानों की पुलिस तैनात की गई थी। इसके अलावा एक बटालियन पीएसी भी मौके पर रही। अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई पूरी कराई गई।

House of accused Khalil demolished by bulldozer in Lakhimpur Kheri
कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल रहा तैनात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुराना राजस्व आदेश भी आया था सामने
बताया गया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में वर्ष 2024 में तहसीलदार न्यायालय से आदेश पारित हुआ था। राजस्व अभिलेखों में संबंधित भूमि रास्ते के रूप में दर्ज होने की बात सामने आई थी। बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद यह पुराना राजस्व आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद प्रशासन ने आरोपी के मकान और जमीन की पैमाइश कराई। बुधवार को हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद क्षेत्र में प्रशासन की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही।

यह था मामला 
सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह आरोपी खलील ने चार वर्षीय बच्ची को रुपये देने के बहाने अपने बुलाया था। आरोप है कि वह बच्ची को अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची खून से लथपथ हालत में घर पहुंची और मां को जानकारी दी। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। सीओ शिवम कुमार के मुताबिक खलील मेडिकल परीक्षण ले जाते समय पुलिस अभिरक्षा से भाग गया था। सोमवार को बगिया मोड़ के पास मुठभेड़ में उसे दोबारा गिरफ्तार किया गया। उसके पैर में गोली लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed