{"_id":"686cd29c5fc909d8810770f0","slug":"homeguard-misdeeds-the-paramedical-girl-in-lakhimpur-kheri-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लखीमपुर खीरी में होमगार्ड ने पैरामेडिकल की छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखीमपुर खीरी में होमगार्ड ने पैरामेडिकल की छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 08 Jul 2025 01:43 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:43 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में पैरामेडिकल की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा ने एक होमगार्ड पर आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी में कॉलेज से घर लौट रही 17 वर्षीय छात्रा के साथ होमगार्ड ने दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित छात्रा किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। छात्रा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा पैरामेडिकल कोर्स की इंटर्नशिप कर रही है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि सोमवार को कॉलेज से वह पैदल घर वापस जा रही थी। छात्रा का आरोप है कि इसी दौरान नीमगांव थाने के गांव लखनियापुर निवासी राजकिशोर पांडेय बाइक से आ गया। उसने छात्रा को जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया। उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद फरार हो गया। आरोपी राजकिशोर होमगार्ड के पद पर तैनात है। वह लखीमपुर शहर में 112 वाहन पर तैनात है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP News: शादी के तीन घंटे बाद धोखा देकर चली गई पत्नी, सच्चाई पता चलने पर पति के उड़े होश
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने के बाद परिजन पीड़ित छात्रा को लेकर कोतवाली सदर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ित छात्रा का मेडिकल परीक्षण करवाया। कोतवाली प्रभारी हेमंत राय ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।