{"_id":"69a5cbe7258c38626004f284","slug":"holi-was-burnt-before-the-burning-to-spoil-the-atmosphere-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-169528-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: माहौल बिगाड़ने के लिए दहन से पहले ही जला दी होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: माहौल बिगाड़ने के लिए दहन से पहले ही जला दी होली
Mon, 02 Mar 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की रामापुर चौकी क्षेत्र में अराजकतत्वों ने गांव का माहौल बिगाड़ने की नियत से होलिका में आग लगा दी। इससे गांव में तनाव फैल गया। ग्रामीण ऐसे अराजकतत्वों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इधर, माहौल बिगड़ते देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों का समझाकर शांत कराया।
शहर में होली के लिए लोग तैयारियों में जुटे हैं। इधर, माहौल बिगाड़ने वाले अराजकतत्व भी सक्रिय हो गए हैं। घटना रामापुर क्षेत्र में हुई। ग्रामीणों के मुताबिक होली स्थल पर तैयारियां पूरी की जा चुकी थीं। सोमवार की सुबह अचानक गांव में तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि होली के रंग में खलल डालने की नियत से सुबह 11 बजे किसी ने होलिका में आग लगा दी।
देखते ही देखते होलिका स्थल पर लकड़ियां जलने लगी। इधर, पुलिस भी मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी धनंजय शुक्ला ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते हुए मामला शांत कराया।
विज्ञापन
साथ ही होलिका दहन स्थल पर दोबारा लकड़ियां आदि डलवाकर शांति के साथ सभी को होली पर्व मनाने की अपील की। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है, साथ ही निगरानी बढ़ा दी गई है।