{"_id":"66f0922ef61f52f30d01b524","slug":"history-sheeters-will-now-give-live-location-to-police-daily-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-129579-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हिस्ट्रीशीटर अब रोजाना पुलिस को देंगे लाइव लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हिस्ट्रीशीटर अब रोजाना पुलिस को देंगे लाइव लोकेशन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। जिले की नीमगांव पुलिस ने अपराधों की रोकथाम के लिए नया तरीका अपनाया है। थाने पर हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। हिस्ट्रीशीटर रोजाना पुलिस को व्हाट्सएप ग्रुप पर लाइव लोकेशन भेजेंगे। पुलिस का कहना है कि इससे उनकी हर मूवमेंट के बारे में पुलिस को इत्तला रहेगी। प्रत्येक सप्ताह पर थाने पर हाजिरी देनी होगी।
नीमगांव पुलिस क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की सूची बनाकर एक ग्रुप बनाएगी। सोशल मीडिया पर बनाए गए ग्रुप में हिस्ट्रीशीटरों को रात में लाइव लोकेशन देनी होगी। न देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का मानना है कि हर रोज लाइव लोकेशन लेने से क्षेत्र में अपराध की संख्या में कमी आएगी। वहीं समय समय पर हिस्ट्रीशीटरों की मॉनिटरिंग की भी की जाएगी।
क्षेत्र में होने वाली घटनाओं में हिस्ट्रीशीटरों से भी पूछताछ की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनके घरों की भी तलाशी ली जाएगी। अभियान को लेकर बीते शनिवार की शाम एसओ नीमगांव सुनीता कुशवाहा ने हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर चेतावनी देकर कहा कि हिस्ट्रीशीटर अपनी लाइव लोकेशन भेजेगा।
विज्ञापन
कोई भी हिस्ट्रीशीटर बिना सूचना के क्षेत्र के बाहर नहीं जाएगा। लाइव लोकेशन न भेजने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन हिस्ट्रीशीटरों की उम्र ज्यादा हो चुकी है। उनके चाल चलन और व्यवहार को देखते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट भी बंद कराई जाएगी। संवाद