{"_id":"69af07e54c548de7da0e7ca4","slug":"hindu-yuva-vahini-protests-against-cm-yogis-remarks-on-his-mother-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169967-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीएम योगी की माता पर टिप्पणी के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीएम योगी की माता पर टिप्पणी के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन
Mon, 09 Mar 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
गोला में मौलाना का पुतला फूंकते हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
गोला गोकर्णनाथ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिला। विरोध स्वरूप सोमवार को नगर के अशोक चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
जिला प्रभारी विपिन कुमार मिश्र के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठनों के लोगों ने एकत्र होकर नारेबाजी की और घटना की कड़ी निंदा की। इसके बाद तहसीलदार भीमचंद के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
ज्ञापन में मांग की गई कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।
इस दौरान जयेंद्र मिश्र सोनू, बलवंत सिंह, सुधीर गुप्ता, रिशु मिश्र, अमर सिंह, राजन शुक्ला, पंकज राज, अपूर्व दीक्षित और अनुपम मिश्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।