{"_id":"6774367f5d571ed0ef04c59b","slug":"hindu-organizations-angry-over-remarks-against-gods-and-goddesses-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-136270-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: देवी देवताओं के विरुद्ध टिप्पणी पर भड़के हिंदू संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: देवी देवताओं के विरुद्ध टिप्पणी पर भड़के हिंदू संगठन
विज्ञापन
सिसैया में प्रदर्शन करते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता। संवाद
धौरहरा। ईसानगर क्षेत्र में समुदाय विशेष के युवक द्वारा देवी-देवताओं के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। पुलिस ने भले ही रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों को जेल भेजा है, लेकिन हिंदू संगठनों का आक्रोश थम नहीं रहा है। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग करते हुए बाजार बंद कराकर प्रदर्शन किया।
ईसानगर कोतवाली क्षेत्र के गांव लौकाही निवासी अब्दुल लतीफ और एक अन्य ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, पर पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट हिंदू संगठनों ने मंगलवार को धौरहरा, सिसैया, ईसानगर की बाजार बंद कराने के बाद सिसैया चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया।
इसे देखकर एसडीएम राजेश कुमार, सीओ प्रीतम पाल सिंह, धौरहरा कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र, ईसानगर प्रभारी देवेंद्र कुमार गंगवार, खमरिया प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय सहित बड़ी संख्या पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसडीएम और सीओ ने प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठनों को भरोसा दिलाया कि दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हिंदू संगठनों की मांग है कि आरोपियों के विरुद्ध रासुका लगाई जाए। इस मौके पर कन्हैया वाजपेयी, देव जुनेजा, भोलानाथ मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र, अर्पण शुक्ला, जसवंत राज, अनिल गुप्ता, कृष्णा पोरवाल, हर्षित मिश्रा, कन्हैया निगम, राकेश मिश्र, निरंकार सिंह, पंकज पांडे और सुनील मौर्य आदि मौजूद रहे।