फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   High tension lines are passing over 178 schools, children are in danger

Lakhimpur Kheri News: 178 विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहीं हाईटेंशन लाइनें, नौनिहालों पर खतरा

Wed, 19 Feb 2025 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
High tension lines are passing over 178 schools, children are in danger
संपूर्णानगर के मुरारखेड़ा में स्कूल परिसर के अंदर से गुजरी लाइन। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित होने 3106 परिषदीय स्कूलों में से 178 ऐसे हैं, जिनके ऊपर से हाईटेंशन बिजली की लाइनें गुजर रहीं हैं। ऊपर लाइनों के गुजरने से हर समय शिक्षक और बच्चों पर खतरा मंडराता रहता है। विभाग ने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा, लेकिन धनराशि न मिलने की वजह से एचटी लाइनें शिफ्ट नहीं की जा सकीं।
विज्ञापन

अभिभावकों के अलावा स्कूल के प्रधानाचार्यों ने विभाग को लाइनें हटाने के लिए पत्राचार किया, लेकिन हर बार बजट न मिल पाने की वजह से लाइनें हट नहीं पाईं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बिजली निगम के अधिकारियों से भी लाइन हटवाने की मांग की, लेकिन बिजली निगम बजट का रोना रोते हुए मामले को ठंडे बस्ते में डाल दे रहा है। अब फिर से शासन ने ऐसे स्कूलों की सूची तलब की है, जिन स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइनें गुजर रहीं हैं।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सर्वे के मुताबिक, 178 स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइनें गुजरीं हैं। विभाग ने 112 स्कूलों के ऊपर से लाइन हटवाने के लिए दो करोड़ 15 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। बाकी प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को अब बजट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई बार बने प्रस्ताव, लेकिन मिल नहीं सका बजट
विभागीय अधिकारियों ने तो स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन हटवाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन हर बार बजट इस काम में रोड़ा बना रहा। शासन को विभाग ने कई बार पत्राचार भी किया, लेकिन फिर भी बजट स्वीकृत नहीं हो पाया। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार शासन की ओर से बजट मिलेगा। बजट मिलते ही खतरे का सबब बनी इन लाइनों को हटवाया जाएगा।


स्कूल परिसर से निकली एचटी लाइन हटवाने की मांग
तिकुनिया। ग्राम पंचायत रमुवापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में एचटी लाइन स्कूल परिसर में होकर निकली है। इससे स्कूली बच्चों के लिए हमेशा खतरा रहता है। प्रधानाचार्य अरुण यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्याम सुंदर सहित अन्य ग्रामीणों ने स्कूल परिसर से लाइन हटवाने की मांग की है।
ग्राम निवासी श्रवण कुमार, फिरोज, हरिद्वारी लाल, राधेश्याम, अशोक कुमार, सुरेश कुमार और पंचम ने बताया कि एचटी लाइन हटवाने के लिए कई बार शिक्षा विभाग तथा बिजली निगम को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। प्रधान प्रतिनिधि श्याम सुंदर ने बताया कि इस बाबत बिजली निगम के एसडीओ से शिकायत की गई है। स्कूल परिसर में बड़ी लाइन के तार हमेशा बच्चों के लिए खतरा बने हुए हैं। प्रधानाचार्य अरुण यादव ने बताया प्रार्थना बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। कई सालों से समस्या बनी हुई है। संवाद




विभाग की लापरवाही से नौनिहालों पर संकट



संपूर्णानगर। बिजली उपकेंद्र के तहत मुरारखेड़ा गांव में स्थित संविलियन विद्यालय परिसर के अंदर बिजली के खंभे व उस पर से गुजरी हाईटेंशन लाइन हादसों को दावत दे रही है। ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों पर भी बिजली संकट मंडरा रहा है। मुरारखेड़ा गांव में स्थित इस विद्यालय के पास से होकर बिजली निगम के जेई, एसडीओ व बीईओ भी गुजर चुके हैं, लेकिन स्कूल के अंदर बिजली के खंभे व गुजरी हुई लाइन पर इनकी नजर नहीं पड़ी है। जिससे बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। संवाद




रमुवापुर के प्राथमिक विद्यालय में एचटी लाइन के बावत प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू किया जाएगा। - दिलीप पटेल, अवर अभियंता

संपूर्णानगर के मुरारखेड़ा में स्कूल परिसर के अंदर से गुजरी लाइन। संवाद

संपूर्णानगर के मुरारखेड़ा में स्कूल परिसर के अंदर से गुजरी लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed