{"_id":"681ee7cb90fd8665a100d16b","slug":"high-speed-tractor-trolley-hit-the-bike-three-died-in-lakhimpur-kheri-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, युवक और दो किशोरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, युवक और दो किशोरों की मौत
Sat, 10 May 2025 11:15 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 May 2025 11:15 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। गांव महिपालपुरवा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक और दो किशोरों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepic
विस्तार
लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र में संपूर्णानगर मार्ग पर महिपालपुरवा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार युवक और दो किशोरों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
त्रिकोलिया गांव निवासी 26 वर्षीय दीपक पुत्र बालकराम गांव के ही विशाल (16 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय जमुना प्रसाद और निहाल (13 वर्ष) पुत्र ननकु के साथ बाइक से संपूर्णानगर के राणा प्रतापनगर स्थित अपनी बहन के घर गया था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे तीनों बाइक से ही घर लौट रहे थे। इस दौरान पलिया संपूर्णानगर मार्ग पर महिपालपुरवा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह काफी दूर जाकर गिरे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP News: जयमाल के दौरान हुआ कुछ ऐसा... फेरों से पहले ही दूल्हा-दुल्हन फरार, बराती-घराती सब हैरान
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर ही तीनों की मौत हो गई थी। फिर भी पुलिस और लोगों के सहयोग से उन्हें सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि तीनों हेलमेट नहीं आए थे।