फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Here the contest The father - son face to face

यहां तो चुनावी मुकाबले में पिता-पुत्र आमने-सामने

Wed, 25 Nov 2015 06:20 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Wed, 25 Nov 2015 06:20 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत का चुनावी मुकाबला गांव पड़ोस की हदें पार कर घरों के अंदर तक पहुंच गया है। इन चुनावों में नाते रिश्तेदार और पड़ोसी तो किस्मत आजमा ही रहे हैं, लेकिन ब्लाक की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 में तो पिता-पुत्र ही आमने-सामने हैं। यहां प्रधानी के मुकाबले में कुल 11 उम्मीदवारों में दो ऐसे उम्मीदवार हैं जो आपस में बाप-बेटे हैं। दोनों ही एक घर में रहते हुए एक दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन

 ब्लाक बांकेगंज की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 में प्रधान पद की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां रामशंकर और उनका बेटा अवनीश भी उम्मीदवार हैं। दोनों ही एक घर में रहते हुए चुनाव मैदान में एक दूसरे से कड़ा मुकाबला कर रहे हैं। रामशंकर इसी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान भी रह चुके है। इस बार उनके मुकाबले उनके 25 वर्षीय युवा बेटे अवनीश ने प्रधानी चुनाव में ताल ठोक दी है। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों एक दूसरे के खिलाफ तो नहीं बोलते लेकिन मतदाताओं से कुछ नया कर दिखाने का वादा करते नजर आ रहे हैं। बाप-बेटे के बीच इस मुकाबले को देख दूसरे प्रत्याशी तो दंग हैं हीं, पंचायत के मतदाता भी हैरान हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed