{"_id":"68dac21d811d99fd360c0e96","slug":"helpline-numbers-were-provided-to-the-girl-students-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-157016-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महाविद्यालय में सोमवार को मिशन शक्ति के तहत छात्राओं की सुरक्षा और जागरूकता पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी अहम बातें बताई गईं।
गोष्ठी में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर केंद्रित क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बीएड विभाग की छात्राओं विभा त्रिवेदी, नावेद गौरी, उपासना शर्मा, ऋचा मिश्रा, प्रशाली शुक्ला और अर्चना सिंह ने नारी उत्थान विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
मिशन शक्ति टीम की प्रो. नूतन सिंह, प्रो. ज्योति पंत और संयोजिका प्रो. नीलम त्रिवेदी ने छात्राओं को संबोधित किया। बीएड विभागाध्यक्ष प्रो. विशाल द्विवेदी ने मनोवैज्ञानिक ढंग से छात्राओं का मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सुभाष चंद्रा ने किया।
विज्ञापन
प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने छात्राओं को जागरूक रहते हुए उन्नति के पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। क्विज में शामिल होने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। संवाद