फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Heavy rain washed away the humidity, waterlogging increased the difficulty

Lakhimpur Kheri News: झमाझम ने धोई उमस, जलभराव ने बढ़ाई मुश्किल

Sun, 19 Jul 2026 10:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 19 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain washed away the humidity, waterlogging increased the difficulty
बारिश में निकलते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। शनिवार देर रात शुरू हुई झमाझम बारिश रविवार दिनभर जारी रही। बारिश ने कई दिनों से गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को राहत दी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

15 जुलाई को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री था, जो 19 जुलाई को गिरकर 30 डिग्री रह गया। हालांकि, बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों की मुश्किल बढ़ गई। वहीं, निघासन में जिले की सर्वाधिक 35.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से धान की रोपाई और खरीफ फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद से किसानों के चेहरे भी खिल गए।
विज्ञापन

बारिश के बाद शहर के राजापुर, रोडवेज बस अड्डा, अस्पताल रोड और नौरंगाबाद रोड सहित शिव कॉलोनी, गंगोत्री नगर, कपूरथला, हाथीपुर और संकटा देवी समेत कई इलाकों में घंटों जलभराव रहा। समुचित जल निकासी न होने से कई जगह सड़क और नालियों का अंतर खत्म हो गया। दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए तो पैदल लोगों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
धान-गन्ने की सिंचाई पूरी, मक्का-सब्जियों के लिए भी बारिश फायदेमंद
जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। इससे धान और गन्ने की सिंचाई की जरूरत पूरी हो गई है। मक्का और सब्जियों के लिए भी बारिश अच्छी है। हालांकि, अधिक बारिश होने और कई दिनों तक खेतों में जलभराव रहने पर सब्जियों को कुछ नुकसान हो सकता है। फिलहाल बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है।
---------
रविवार को क्षेत्रवार बारिश
सदर : 12.4 मिमी
धौरहरा : 0 मिमी
निघासन : 35.4 मिमी
मोहम्मदी : 10 मिमी
औसत वर्षा : 14.45 मिमी
नोट : मौसम विभाग की वेबसाइट से ये आंकड़े लिए गए हैं।
----------------
पिछले सात दिनों का तापमान
दिनांक
अधिकतम
न्यूनतम
13 जुलाई
35
27.2
14 जुलाई
36
28
15 जुलाई
36.6
27
16 जुलाई
32
27
17 जुलाई
33
26
18 जुलाई
33
25
19 जुलाई
30
24.04
नोट : मौसम विभाग की वेबसाइट से ये आंकड़े लिए गए हैं।

बारिश में निकलते लोग। संवाद

बारिश में निकलते लोग। संवाद

बारिश में निकलते लोग। संवाद

बारिश में निकलते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed