{"_id":"667b2f6ae164726b07055f66","slug":"heavy-rain-in-many-areas-including-mohammadi-amirnagar-relief-from-heat-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-123152-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी, अमीरनगर सहित कई हिस्सों में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी, अमीरनगर सहित कई हिस्सों में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
मोहम्मदी में बारिश के बाद सड़क पर जलभराव- संवाद
लखीमपुर/मोहम्मदी। लखीमपुर शहर को छोड़कर जनपद में मंगलवार काे कई स्थानों पर झमाझम बारिश के बाद मौसम अच्छा हो गया। बारिश वाले क्षेत्रों में थोड़ी देर के लिए गर्मी से राहत रही, लेकिन बाद में उमस बढ़ने से लोग बेहाल हो गए। लखीमपुर सहित कुछ हिस्सों में बादल आए और बिना बरसे ही चले गए। शाम को उमस ने बेहाल कर दिया।
मोहम्मदी क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच मंगलवार दोपहर के बाद झमाझम बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली। करीब एक घंटे की बारिश ने मोहम्मदी नगर पालिका की पोल खोल दी। बारिश से नगर की सड़कें जलमग्न हो गईं। इससे लोगों का सड़क से निकलना मुश्किल हो गया। कस्बे की इलाहाबाद बैंक, नई बस्ती, अशोक चौराहे पास सड़कों पर पर जलभराव हो गया।
पालिकाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा का कहना है नाला चोक है, जिसकी सफाई की जा रही है। वहीं अमीननगर क्षेत्र में भी करीब 30 मिनट की बारिश से लोगों ने काफी राहत महसूस की। इधर, लखीमपुर सहित अन्य हिस्सों में दिन में कई बार बादल बने, लेकिन बारिश नहीं हो सकी। गर्मी के बीच दोपहर की धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विज्ञान लखनऊ ने बताया कि बुधवार को लखीमपुर जनपद के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार हैं, जो तीन दिनों तक होगी। बारिश के बाद तापमान गिरेगा।
विज्ञापन
गड्ढे में फंसा वाहन
मोहम्मदी। कस्बे में गड्ढा खोदकर पाइपलाइन डाली गई है। सड़क के गड्डे का भराव सही ढंग से नहीं किया गया है। मंगलवार अपराह्न एक बजे के करीब मोरंग भरकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में फंस गई, जिससे काफी दिक्कत हुई। संवाद