फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health teams will be on duty 24 hours a day during the Sawan fair

Lakhimpur Kheri News: सावन मेले में 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी स्वास्थ्य टीमें

Wed, 29 Jul 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Health teams will be on duty 24 hours a day during the Sawan fair
लखीमपुर खीरी। गोला सहित जिले के शिव मंदिरों में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध सावन मेले और कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। मेले की निगरानी व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के संचालन की जिम्मेदारी गोला के सीएचसी अधीक्षक डॉ. मयंक सिंह को सौंपी गई है। डॉ. प्रमोद वर्मा को नोडल और डॉ. प्रमोद रावत को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि मेला स्थल के स्वास्थ्य शिविरों में चिकित्सकों, फार्मासिस्ट और अन्य सपोर्टिंग मेडिकल स्टाफ की रोस्टरवार 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। श्रद्धालुओं के लिए जीवनरक्षक दवाओं, ओआरएस पैकेट और आकस्मिक चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऐरा पुल, एलआरपी चौराहा, फरधान, लिलौटीनाथ मंदिर, शारदानगर, संसारपुर, बिजुआ, गोमती मोड़ तिराहा (मोहम्मदी रोड), टेढ़ेनाथ मंदिर, नकहा और खमरिया आदि स्थानों पर रोस्टर के अनुसार, 24 घंटे एंबुलेंस व स्वास्थ्य टीमें तैनात रहेंगी। गोला के शिव मंदिर परिसर, रिलायंस पेट्रोल पंप चेक पोस्ट और कंजा चेक पोस्ट पर भी डॉक्टरों, आयुष फार्मासिस्टों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की शिफ्टवार तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed