फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

कोरोना संक्रमण: यह लापरवाही न पड़ जाए कहीं भारी

Sat, 07 Nov 2020 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Health
मेला रोड पर लगा जाम, लोगों के चेहरों पर नहीं दिख रहे मास्क। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। त्योहारों का समय होने के कारण बाजारों में दिन प्रतिदिन भीड़ बढ़ती जा रही है। इसके बाद भी लोग न तो मास्क लगा रहे हैं, न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। दुकानदार भी कोविड-19 नियमों का पालन नहीं कर रहे है। ऐसा तब है जब कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार है। ऐसे में पुलिस भी नियमों का पालन कराने में फेल साबित हो रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण अभी थमा नहीं है। जिले में लगातार लोग संक्रमित मिल रहे हैं। धनतेरस और दीपावली की तैयारियों को लेकर बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है। हालात यह है कि यातायात का जिम्मा संभालने वाली ट्रैफिक पुलिस भी बेबस नजर आ रही है। चौराहा हो या बाजार। हर तरफ भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शुक्रवार को भी संकटा देवी चौराहा, सदर चौराहा, मेन मार्केट में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि आईजी के जिले में होने के कारण पुलिस चौराहों पर काफी मुस्तैद दिखी पर भारी भीड़भाड़ होने के बावजूद लोग कोविड-19 को लेकर गंभीर नहीं दिखे। बिना मास्क के लोग बाजार में घूम रहे थे। भीड़ होने के कारण उनके बीच सामाजिक दूरी भी नहीं दिख रही थी। खासबात यह है कि व्यापारी भी मास्क और सामाजिक दूरी को लेकर गंभीर नहीं हैं। पुलिस भी अब सामाजिक दूरी का पालन कराने और मास्क न लगाने वालों के प्रति गंभीर नहीं है। शायद यही वजह है कि पुलिस की ढिलाई के कारण लोग बेपरवाह हैं।
विज्ञापन

------------
कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जुर्माना भी वसूला जा रहा है।
-एसएन तिवारी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed