फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

ढखेरवा में दो अस्पताल और एक पैथोलॉजी सील

Thu, 07 May 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Health
धौरहरा-निघासन। अनियमितताओं के चलते ढखेरवा स्थित जीवन ज्योति और भारती अस्पताल के अलावा एक पैथॉलोजी को एसडीएम एस सुधाकरन ने सील कर दिया। दोनों अस्पताल संचालकों को एसडीएम ने नोटिस दी है।
विज्ञापन

एसडीएम एस सु्धाकरन ने बताया कि ढखेरवा के धौरहरा रोड पर स्थित भारती हॉस्पिटल में छापा मारा। जांच में अस्पताल के रजिस्ट्रेशन में नामित दो डॉक्टर नहीं थे। एक बीएएमएस डॉ. अजय वर्मा मौके पर मिले। यहां पांच दिन से भर्ती महिला को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती करा दिया गया। इसके अलावा अस्पताल के पीछे बिना नाम की एक पैथोलॉजी को भी जरूरी कागज नहीं मिलने पर सील किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया इसके बाद वह जीवन ज्योति अस्पताल पहुंचे। वहां पर कोई भी मरीज नहीं मिला तो एक भी डॉक्टर नहीं था। अस्पताल संचालक रजिस्ट्रेशन का कोई भी कागज नहीं दिखा सका। इस पर अस्पताल को सील कर दिया गया। रमियाबेहड़ सीएचसी प्रभारी सुभाष वर्मा ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेेशन चल रहे अन्य कई अस्पतालों को सील किया गया जाएगा। कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह और ढखेरवा चौकी इंचार्ज केके राजभर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, भारती हॉस्पिटल संचालक ध्रुव गिरि ने बताया कि पांच दिन पहले अस्पताल में आकर सर्जन आपरेशन कर चले गए थे। लॉकडाउन होने के कारण डॉक्टर नहीं आ रहे हैं, इसीलिए मरीज भी भर्ती नहीं किए गए थे। जरूरी कागजात जल्द दिखा दिए जाएंगे। एक अन्य अस्पताल और पैथोलॉजी संचालक से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed