फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

हाईस्कूल फेल युवक इलाज करते मिला, क्लीनिक सील

Tue, 05 May 2020 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Health
पलियाकलां। नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री ने भीरा के दो क्लीनिकों पर पुलिस बल के साथ छापा मारा। यहां एक क्लीनिक पर हाईस्कूल पास जबकि दूसरे क्लीनिक पर हाईस्कूल फेल युवक लोगों का इलाज करता मिला। जिसके बाद नायब तहसीलदार ने नाराजगी जाहिर करते हुए दोनों क्लीनिकों को सील करा दिया। हाईस्कूल फेल युवक को पुलिस को सौंप दिया, हाईस्कूल पास युवक फरार हो गया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री ने भीरा के दो क्लीनिकों पर छापा मारा। यहां एक क्लीनिक पर बिना डिग्रीधारक लोगों को दवा दे रहा था जबकि दूसरे क्लीनिक पर हाईस्कूल फेल युवक लोगों का इलाज कर रहा था। यहां दोनों क्लीनिकों पर कागजात नहीं दिखाए जा सके। जिसके बाद नायब तहसीलदार ने दोनों क्लीनिकों को सील करा दिया। इसके साथ ही हाईस्कूल युवक को पुलिस को सौंप दिया जबकि हाईस्कूल पास युवक फरार हो गया। नायब तहसीलदार ने बताया, कागजात मंगाए हैं, जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा नायब तहसीलदार ने भीरा क्षेत्र की विभिन्न बैंकों का भ्रमण किया। जिसमें सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश बैंक कर्मियों को दिए। नायब तहसीलदार ने कई दुकानों का जायजा लेते हुए दुकानों में भीड़ न लगाने के साथ ही कोरोना से बचाव की जानकारी लोगों को दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले क्लीनिक पर हाईस्कूल पास बिना चिकित्सीय डिग्री के दवा दे रहा था जबकि दूसरे क्लीनिक पर हाईस्कूल फेल युवक लोगों का इलाज कर रहा था। कोई भी चिकित्सीय डिग्री मौजूद न होने पर दोनों क्लीनिकों को सील करा दिया है। एक युवक को पुलिस हिरासत में दिया गया है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
- प्रज्ञा अग्निहोत्री, नायब तहसीलदार पलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed