फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health is deteriorating due to sun and heat, patients are increasing

Lakhimpur Kheri News: धूप और लू से बिगड़ रही सेहत, मरीज बढ़े

Wed, 22 Apr 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 22 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Health is deteriorating due to sun and heat, patients are increasing
लखीमपुर खीरी। जिले में बढ़ती गर्मी और चटकती धूप का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण अस्पतालों व क्लीनिकों में सिर दर्द, चक्कर, थकान और बेचैनी की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। दोपहर के समय लू जैसी स्थिति लोगों के लिए ज्यादा परेशानी का कारण बन रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इन दिनों 800 से 1000 मरीजों की ओपीडी हो रही है। इनमें उल्टी, दस्त, चक्कर, डिहाइड्रेशन और तेज बुखार के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। बुधवार को पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर कक्ष तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. रोहित पाठक के अनुसार भीषण गर्मी में शरीर में पानी और लवण की कमी से लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। बुजुर्ग, छोटे बच्चे और धूप में काम करने वाले मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने सलाह दी है कि दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलें। अगर बाहर जाना जरूरी हो तो सिर ढककर जाएं और खाली पेट न निकलें। पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ और ओआरएस का सेवन करें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed