फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health facilities will be closer, 12 new centers will be built in the district

Lakhimpur Kheri News: स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी नजदीक, जिले में बनेंगे 12 नए केंद्र

Thu, 09 Apr 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 09 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Health facilities will be closer, 12 new centers will be built in the district
लखीमपुर खीरी। मरीजों को घर के पास ही बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग जिले में 12 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने की तैयारी कर रहा है। इन केंद्रों के शुरू होने से शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि विभिन्न नगर क्षेत्रों में मानकों के अनुरूप भवन किराये पर लेकर इन स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन किया जाएगा। इससे लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

प्रस्ताव के अनुसार लखीमपुर, मोहम्मदी, पलिया, गोला, धौरहरा, खीरी और निघासन जैसे प्रमुख नगर क्षेत्रों में करीब 1400 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले भवनों की तलाश की जा रही है। यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां मरीजों को प्राथमिक उपचार, जांच और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए केंद्र खुलने से जिला अस्पताल और बड़े स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का दबाव कम होगा। अभी छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी लोगों को दूर जाना पड़ता है, जिससे समय और रुपये दोनों खर्च होते हैं। अब मोहल्ला स्तर पर ही इलाज मिलने से मरीजों को सहूलियत मिलेगी।

-------------
भवन चयन के लिए तय किए गए मानक
स्वास्थ्य विभाग ने भवन चयन के लिए स्पष्ट मानक निर्धारित किए हैं। भवन में पर्याप्त कमरे, मरीजों के बैठने की व्यवस्था, दो शौचालय, बिजली-पानी की उपलब्धता और एंबुलेंस के आवागमन के लिए सुगम रास्ता होना जरूरी होगा।
---
इन स्थानों पर खुलेंगे केंद्र
लखीमपुर: भुईफोरवानाथ, रामनगर, हिदायत नगर
मोहम्मदी: सरैंया
पलिया: टेहरा, सिंघइया
गोला: लांबा नगर
धौरहरा: जोलाइन टोला, घोसियाना
खीरी: पट्टी रामदास
निघासन: डीहपुर, चंद्रगुप्त नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed