{"_id":"58b03b234f1c1b1b4bb23a60","slug":"health-department-power-3-65-million-of-arrears","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग पर बिजली का 3.65 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग पर बिजली का 3.65 करोड़ बकाया
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ की मांग पर दी गई है 15 दिन की मोहलत
बिजली विभाग का जिले के स्वास्थ्य विभाग पर 3.65 करोड़ रुपये बकाया है। बकाया जमा न करने पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को सभी सीएचसी पीएचसी, जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय का कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए थे, जिससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि सीएमओ ने बिल जमा कराने के लिए 15 दिन की मोहलत मांगी, जिस पर बिजली विभाग अधिकारी मान गए और जिन स्वास्थ्य केंद्रों के कनेक्शन काटे गए थे, उन्हें फिर से जुड़वा दिया।
विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन रजनीकांत मिश्रा ने सीएमओ कार्यालय, जिला और महिला अस्पताल सहित अन्य सभी स्वास्थ्य विभाग से जुडे़ 14 कार्यालयों पर बकाया 1.01 करोड़ रुपये और द्वितीय के एक्सईएन ने 40 केंद्रों पर 2.63 करोड़ का बकाया बिल सीएमओ को भेजा। जिस पर सीएमओ डॉ.जावेद अहमद ने एक्सईएन से बिल जमा कराने के लिए 15 दिनों की मोहलत मांगी और अधिकारियों से बिल जमा करने के लिए बजट मांगा है। सीएमओ का कहना है कि फरवरी चल रही है, लेकिन मार्च महीने का बिल भी एडवांस में भेज दिया है।
पलिया कलां। पलिया सीएचसी सहित उसके सभी उपकेंद्रों पर बिजली विभाग का करीब 37 लाख रुपये बकाया है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बकाया चुकाने के लिए सीएचसी प्रभारी को नोटिस भेजा है। एसडीओ महेंद्र कुमार का कहना है कि बकाया की जानकारी देकर इसे जमा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
निघासन। निघासन सीएचसी पर करीब 16 लाख रुपये का बिल बकाया होने के कारण बिजली विभाग के जेई अजय कुशवाहा ने सीएचसी का कनेक्शन काट दिया, जिससे भर्ती मरीजों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी और रात्रि ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने मोमबत्ती के सहारे रात गुजारी। हालांकि सीएमओ के अनुरोध पर बुधवार को फिर से कनेक्शन जोड़ दिया गया।
महेवागंज। अवर अभियंता मोहम्मद कामिल ने बताया कि पीएचसी पतरासी पर 1.54 और उप केंद्र कोठिया पर 1.29 लाख रुपये का बिल बाकी है, इसलिए बिजली सप्लाई काट दी गई।
धौरहरा । सीएचसी प्रभारी डॉ. आरआर वर्मा नें बताया कि बकाया बिल जमा कराने के लिए सीएमओ को लिखा है। उन्होंने मरीजों की कोई दिक्क्त न हो इसके लिए एसडीओ से कुछ दिनों का समय मांगा है जिस पर उन्होंने कनेक्शन फिर से जोड़ दिया है।
एक साल का बिल बकाया था, जो एक साथ भेज दिया, बिल जमा करने के लिए आला अधिकारियों को पत्र लिखकर बजट मांगा हैं। बजट आते ही बिल जमा करा दिया जाएगा।
-डॉ.जावेद अहमद, सीएमओ