फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health department failed to stop the spread of dengue and malaria

Lakhimpur Kheri News: डेंगू-मलेरिया को फैलने से रोकने में स्वास्थ्य विभाग फेल

Mon, 02 Dec 2024 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Health department failed to stop the spread of dengue and malaria
लखीमपुर खीरी। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस साल डेंगू, मलेरिया के मामले सबसे ज्यादा सामने आए हैं। संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया, मगर मरीजों की संख्या बढ़ती ही गई। पलिया, निघासन, धौरहरा, मितौली, मोहम्मदी आदि लगभग सभी क्षेत्रों के लोग संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 में मलेरिया से 115 लोग संक्रमित हुए थे, जबकि 58 लोगों को डेंगू हुआ था। वर्ष 2024 में आंकड़ा पांच गुना हो गया। इस साल नवंबर माह तक मलेरिया के 594 और डेंगू के 297 मरीज सामने आए। यह सरकारी आंकड़ा है, प्राइवेट अस्पतालों में संक्रमितों की संख्या तो और ज्यादा है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत संक्रामक बीमारियों को नियंत्रित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पंचायतीराज, शिक्षा सहित कई विभागों ने संयुक्त अभियान चलाकर संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
चार सालों का आंकड़ा
वर्ष- मलेरिया- डेंगू
2021- 115- 58
2022- 103- 85
2023- 298- 179
2024- 594- 297
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed