{"_id":"6851bde98b75bbb4480defda","slug":"headmaster-made-derogatory-remarks-on-saint-rambhadracharya-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-148371-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्रधानाध्यापक ने की संत रामभद्राचार्य पर अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्रधानाध्यापक ने की संत रामभद्राचार्य पर अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार
Wed, 18 Jun 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
तिकुनिया। ग्राम पंचायत डांगा के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने संत रामभद्राचार्य पर अभद्र टिप्पणी कर दी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
डांगा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार ने विश्व प्रसिद्ध संत और संस्कृत के महान विद्वान जगतगुरु रामभद्राचार्य पर अभद्र टिप्पणी की थी। नवीन कुमार ने उनके प्रति अश्लील शब्दों का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इससे गुस्साए हिंदू वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष आर्यन शुक्ला ने तमाम सदस्यों के साथ कोतवाली पहुंचकर शिक्षक नवीन कुमार के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
इस बाबत कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर प्रधानाध्यापक नवीन कुमार के विरुद्ध जांच कराई गई। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।