फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Head constable commits suicide by hanging himself in Lakhimpur Kheri

UP News: लखीमपुर खीरी में हेड कांस्टेबल ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सीतापुर में थी तैनाती

Wed, 13 Aug 2025 02:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Aug 2025 02:45 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली। बुधवार को उनका शव निजी मकान में फंदे से लटका मिला। वह सीतापुर में तैनात थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Head constable commits suicide by hanging himself in Lakhimpur Kheri
हेड कांस्टेबल अनिल कुमार शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली के मोहल्ला छाउछ निवासी हेड कांस्टेबल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


साल 2011 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए सिपाही अनिल कुमार शर्मा (36 वर्ष) पुत्र राम कुमार मूलरूप से पुराना जिला अस्पताल जिला शाहजहांपुर के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक 2015 में उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी। मौजूदा समय में वह सीतापुर के अभियोजन कार्यालय में तैनात थे। मृतक के रिश्तेदार कौशल शर्मा ने बताया कि जिस समय घटना हुई उस समय वह अपने दो बच्चों के साथ घर पर थे, जबकि पत्नी लक्ष्मी देवी राखी बांधने के लिए मायके गई हुई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंUP: 'न धर्म बदला... न शादी की', छह माह बरेली लौटी युवती का सनसनीखेज दावा; सौतेली मां पर लगाए आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में एक जुलाई 2025 को अनिल को हेड कांस्टेबल के पद पर प्रमोशन मिला था। करीब एक साल पहले सांड़ की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी घटना के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। बुधवार तड़के 5.30 बजे घटना की जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। 

दो बेटियों के पिता थे अनिल
हेड कांस्टेबल अनिल कुमार शर्मा दो बच्चों के पिता थे। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सौम्या और दूसरी अनन्या है। पिता को मृत पड़ा देख दोनों बच्चियों का रो रोकर बुरा हाल था। पत्नी भी पति के जाने के वियोग में बार-बार बेसुध होकर बेहोश हो रही थी। 

नहीं मिला घटना का कोई अहम सबूत
कोतवाली प्रभारी हेमंत राय ने बताया कि घटना के बाद मौके पर चौकी इंचार्ज एलआरपी पहुंचे थे। घटनास्थल पर जांच के दौरान ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया जिससे आत्महत्या के कारण का पता चल सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed