फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl who claimed to have changed her religion and married she returned to Bareilly after six months

UP: 'न धर्म बदला... न शादी की', छह महीने बाद बरेली लौटी युवती ने किया दावा; सौतेली मां पर लगाए आरोप

Wed, 13 Aug 2025 02:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Aug 2025 02:47 PM IST
सार

बरेली की युवती के छह महीने पहले वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें उसने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाने और धर्म बदलकर शादी करने की बात कही थी। अब उसका कहना है कि उसने अपना धर्म नहीं बदला है और न ही प्रेमी से शादी की है। 

विज्ञापन
girl who claimed to have changed her religion and married she returned to Bareilly after six months
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

धर्म बदलने और प्रेमी से शादी करने का दावा करने वाली युवती छह महीने बाद बरेली लौट आई है। यहां आने के बाद वह एक बार फिर चर्चा में आ गई है। युवती ने दावा किया है कि उसने न तो अपना धर्म बदला और न ही प्रेमी के साथ शादी की। वह उसके साथ लिव-इन में रह रही थी। उसने अपनी सौतेली मां पर फंसाने के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि सौतेली मां ने ही उसे युवक के साथ रिश्ते में फंसाया ताकि उसे ब्लैकमेल किया जा सके। 

विज्ञापन


युवती ने कहा कि उसने अपना धर्म नहीं बदला है। प्रेमी के साथ शादी भी नहीं की। वह दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आरोप लगाया कि सौतेली मां ने पहले उसे युवक से दोस्ती करने के लिए उकसाया। फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसका कहना है कि सौतेली मां ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। आज जब उसकी बेटी की इज्जत पर बात आई तो वह थाने पहुंच गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: एक जैसा नाम... सौतेला भाई होता रहा बदनाम, गैंगस्टर हुलिया बदल देता रहा चकमा, नौ साल बाद हुआ गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने कहा कि वह मुझे बिगाड़ती रही, क्योंकि मैं सौतेली बेटी थी। दरअसल युवती ने अपनी सौतेली बहन का कोई वीडियो अपलोड किया है। उसके मुताबिक यह सब उसने अपनी सौतेली मां को सबक सिखाने के लिए किया। यहां बता दें कि युवती के खिलाफ उसकी मां ने थाने में शिकायत दी है। इसके बाद बुधवार को युवती भी थाने पहुंची। यहां उसने मीडिया से बात करते हुए यह सब बातें कहीं। 

छह महीने पहले क्या हुआ था 
शहर निवासी युवती फरवरी 2025 में अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। उसके पिता ने प्रेमनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद युवती ने कई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में युवती ने कहा था कि उसका अपहरण नहीं हुआ है। वह बालिग है और अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई है।

उस समय उसने दावा किया था कि उसने सनातन धर्म अपना लिया और प्रेमी से मंदिर में शादी कर ली। वीडियो में वह तिलक और सिंदूर लगाए नजर आई थी। वीडियो के माध्यम से अपने पिता से कहा कि प्लीज वह केस वापस ले लें। उसे परेशान न करें। जब सोशल मीडिया पर उसे ट्रोल किया गया था, तब भी उसने वीडियो बनाकर जवाब दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed